
बेदाग, मुलायम और चमकदार त्वचा हर किसी की चाहत होती है. महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स के बजाय आप किचन में मौजूद कुछ आसान चीजों से भी त्वचा की देखभाल कर सकते हैं. ये घरेलू फेस पैक स्किन को पोषण देने के साथ नेचुरल ग्लो पाने में मदद कर सकते हैं.

2 चम्मच बेसन, आधा चम्मच हल्दी और 2-3 चम्मच दूध मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार करें. इसे चेहरे और गर्दन पर 15-20 मिनट तक लगाएं. सूखने के बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए गुनगुने पानी से धो लें. हफ्ते में 2 बार इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.

बेसन त्वचा पर जमी धूल, अतिरिक्त तेल और डेड स्किन को साफ करने में मदद करता है. वहीं हल्दी के एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा को हेल्दी रखने में सहायक माने जाते हैं. नियमित इस्तेमाल से चेहरा अधिक साफ, फ्रेश और दमकता हुआ नजर आ सकता है.

2 चम्मच ताजा दही में 1 चम्मच शहद मिलाएं और इस मिश्रण को पूरे चेहरे पर समान रूप से लगाएं. लगभग 20 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें. यह फेस पैक त्वचा को गहराई से मॉइश्चराइज करने में मदद करता है और स्किन को मुलायम बनाता है.

दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को हल्के तरीके से एक्सफोलिएट करने में मदद करता है, जबकि शहद स्किन में नमी बनाए रखने का काम करता है. इससे त्वचा की रूखापन कम हो सकता है और चेहरा नेचुरल तरीके से ग्लो करने लगता है.

बेहतर परिणाम के लिए फेस पैक लगाने से पहले चेहरा अच्छी तरह साफ करें. किसी भी घरेलू नुस्खे को पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. अगर त्वचा पर जलन, खुजली या एलर्जी महसूस हो तो तुरंत इसका उपयोग बंद कर दें और जरूरत पड़ने पर त्वचा विशेषज्ञ की सलाह लें.