
बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. शादी से पहले मेहंदी, चूड़ा और कलीरे की रस्में धूमधाम से हुईं, जिनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं.

अंशुला ने मेहंदी सेरेमनी में ट्रेडिशनल आउटफिट पहना. हाथों में गहरी मेहंदी, लाल चूड़ा और खूबसूरत कलीरों ने उनके ब्राइडल लुक में चार चांद लगा दिए. चेहरे की मुस्कान उनकी खुशी साफ बयां कर रही थी.

दूल्हे राजा रोहन ठक्कर ने डांस करते हुए शानदार एंट्री की. अंशुला के पास पहुंचते ही उन्होंने उन्हें गले लगाया और प्यार से दुलार किया. दोनों के इस रोमांटिक मोमेंट पर मेहमानों ने खूब तालियां बजाईं.

मेहंदी फंक्शन में अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, सोनम कपूर, शनाया कपूर समेत पूरा कपूर परिवार शामिल हुआ. सभी ने डांस, म्यूजिक और मस्ती के साथ इस खास मौके को यादगार बना दिया.

मेहंदी सेरेमनी के कई वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इनमें अंशुला और रोहन की शानदार केमिस्ट्री और परिवार के साथ बिताए गए खुशी के पल लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं.

मेहंदी और प्री-वेडिंग रस्मों के बाद अब फैंस को अंशुला और रोहन की शादी का इंतजार है. कपूर परिवार के इस ग्रैंड वेडिंग सेलिब्रेशन की हर अपडेट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है.