
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों ग्रीस में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर बीच वेकेशन की कई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका ग्लैमरस अंदाज हर किसी का ध्यान खींच रहा है. तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

ऑलिव ग्रीन बिकिनी पहनकर अनन्या ने समंदर किनारे जमकर पोज दिए. बंद बाल और नो-मेकअप ग्लो में उनका लुक बेहद फ्रेश और स्टाइलिश नजर आया. फैन्स उनकी फिटनेस और टोंड फिगर की खूब तारीफ कर रहे हैं.

कई तस्वीरों में अनन्या बीच पर बैठकर नीले समंदर और खूबसूरत सनसेट का आनंद लेती दिखीं. वहीं कुछ फोटोज में वह चट्टानों के बीच रिलैक्स करती नजर आईं . उनके चेहरे की मुस्कान और नेचुरल पोज तस्वीरों को और भी खास बना रहे हैं.

अनन्या ने सिर्फ बीच की तस्वीरें ही नहीं, बल्कि ग्रीस की खूबसूरत गलियों, शानदार कैफे और स्वादिष्ट खाने की झलक भी शेयर की. उन्होंने ट्रिप के कई छोटे-छोटे यादगार पल फैंस के साथ साझा किए, जिन्हें लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

इस वेकेशन पर अनन्या अपनी बहन रायसा पांडे और दोस्तों के साथ पहुंची हैं. तस्वीरों में उनकी गर्ल गैंग भी नजर आ रही है। एक फोटो में एक्ट्रेस सबा आजाद भी दिखाई दीं, जिसके बाद ये पोस्ट और ज्यादा चर्चा में आ गई.

पोस्ट शेयर करते ही लाखों लोगों ने तस्वीरों को लाइक किया. कमेंट सेक्शन में फैन्स ने 'Gorgeous', 'Beach Queen', 'Hot', 'Beautiful' और 'Uff' जैसे कमेंट्स की भरमार कर दी. कई यूजर्स ने उन्हें 'वेकेशन गोल्स' भी बताया.

अनन्या पांडे अक्सर अपने फैशन और वेकेशन लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं. इस बार भी उनका बीच लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. स्टाइल, फिटनेस और कॉन्फिडेंस का उनका ये अंदाज फैन्स को काफी पसंद आ रहा है और तस्वीरें लगातार वायरल हो रही हैं.