पाकिस्तान इस समय आर्थिक संकट से जूझ रहा है, पहले पाकिस्तान में खाद्य पदार्थों की कीमतें आसमान छूने लगीं. और उसके बाद प्राकृतिक संसाधनों की कीमतों में भी वृद्धि लगातार हो रही है. ऐसे में वहां की आम जनता त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रही है. अब बताया जा रहा है कि वहां पर पावर क्राइसिस भी बड़े स्तर पर चल रहा है, जिसके कारण पाकिस्तान के कई शहरों की बिजली चली गई है.
पाकिस्तान में बिजली क्राइसिस के बीच वहां से एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद पाकिस्तान में बिजली कटौती को अच्छी तरीके से समझा जा सकता है. वायरल वीडियो में कुछ बच्चे खंभे और बिजली के तारों पर लटककर झूल रहे हैं.
वायरल हो रहे वीडियो को स्किल्ड लाइनमैन ने शेयर किया है, जिसको अब तक 46 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. तारों पर झूल रहे बच्चों का वीडियो सबका ध्यान खींच रहा है. इस वीडियो में छोटे से बच्चों को खंभे पर चढ़कर तारों पर झूलते हुए देखा जा सकता है. अब इसे देखकर लोग भी काफी हैरान हो गए हैं.