CM Yogi Mother Passed Away: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां सावित्री देवी के निधन के बाद उत्तराखंड के पैतृक गांव पंचूर पहुंचे. यहां उन्होंने मां के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. 91 वर्षीय सावित्री देवी का निधन उम्र संबंधी बीमारियों के चलते हुआ. उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे. यहां उन्होंने अपनी मां सावित्री देवी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए. इस दौरान वह परिवार के सदस्यों के साथ मौजूद रहे. मां के निधन के बाद योगी आदित्यनाथ का अपने गांव पहुंचने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह अंतिम दर्शन करते नजर आ रहे हैं. सावित्री देवी का अंतिम संस्कार शनिवार को हरिद्वार में किया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. बता दें कि सावित्री देवी 91 साल की थीं. उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित पंचूर गांव में अंतिम सांस ली. पंचूर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पैतृक गांव है.
ये भी पढ़ें- Breaking News: अमेरिका के बाद कनाडा में भी गोल्डी बराड़ पर शिकंजा, घोषित हुआ बड़ा इनाम! | Latest