शहबाज-मुनीर का गेम खत्म! IMF पाकिस्तानी कटोरे में तब तक नहीं डालेगा पैसा, जब तक पूरी नहीं होंगी ये शर्तें

IMF slaps Pakistan: पाकिस्तान आज उस मोड़ पर खड़ा है जहाँ उसके पास न तो पैसा बचा है, न भरोसा, और न ही दुनिया में कोई ऐसा साथी जो उसकी बदहाली को सुधारने के लिए आगे आए. हालत यह है कि जिस देश ने खुद को कभी मुस्लिम राष्ट्रों का लीडर बताने की कोशिश की, वह अब कपड़े बेचकर, सोना बेचकर, और बार-बार IMF के दरवाज़े पर कटोरा लिए खड़े होकर अपनी अर्थव्यवस्था को जिंदा रखने की भीख मांग रहा है.

world IMF slams pakistan for corruption new bailout conditions Shahbaz Munir
Image Source: Social Media

IMF slaps Pakistan: पाकिस्तान आज उस मोड़ पर खड़ा है जहाँ उसके पास न तो पैसा बचा है, न भरोसा, और न ही दुनिया में कोई ऐसा साथी जो उसकी बदहाली को सुधारने के लिए आगे आए. हालत यह है कि जिस देश ने खुद को कभी मुस्लिम राष्ट्रों का लीडर बताने की कोशिश की, वह अब कपड़े बेचकर, सोना बेचकर, और बार-बार IMF के दरवाज़े पर कटोरा लिए खड़े होकर अपनी अर्थव्यवस्था को जिंदा रखने की भीख मांग रहा है.

लेकिन इस बार IMF ने भी पाकिस्तान की चालें पहचान ली हैं. शहबाज़ शरीफ़ और सेना प्रमुख मुनीर की सरकार द्वारा दिखाई जा रही बनावटी आर्थिक ईमानदारी और आधे-अधूरे सुधारों को IMF ने साफ़-साफ़ खारिज कर दिया है. इसीलिए अब IMF ने पाकिस्तान पर 11 नई शर्तों की ऐसी लिस्ट थोप दी है जिसे मानना उसके लिए बेहद कठिन होगा.

ये शर्तें सिर्फ आर्थिक नहीं, बल्कि पाकिस्तान के सिस्टम की जड़ में मौजूद भ्रष्टाचार, काली कमाई, अवैध फंडिंग और आतंकवाद के आर्थिक तंत्र पर सीधा हमला हैं. और इन 11 शर्तों के जुड़ने के बाद कुल शर्तों की संख्या 64 हो गई है. यह संदेश साफ़ है, दुनिया अब पाकिस्तान पर भरोसा नहीं कर रही.

बड़े अफ़सर, बड़ी दौलत और बड़ा शक

IMF की सबसे कठोर शर्त पाकिस्तान के उन बड़े अधिकारियों पर केंद्रित है जिनके पास इतनी संपत्ति है जिसका उनकी आय से कोई मेल नहीं बैठता. IMF ने कहा है कि 2026 तक सभी फेडरल टॉप-लेवल अधिकारियों की संपत्ति का पूरा ब्योरा सरकारी वेबसाइट पर सार्वजनिक होना चाहिए. 

प्रांतीय अधिकारी भी इसी नियम के दायरे में आएंगे. यह फैसला पाकिस्तान के पावर सर्कल की सीधी चोट है, क्योंकि IMF को बखूबी पता है कि कई अफसरों की संपत्ति का बड़ा हिस्सा आतंकवादियों और कालेधन से जुड़ा है. इस बार IMF सिर्फ रिपोर्ट नहीं, बल्कि जवाब मांग रहा है.

जहाँ सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार, वहीं सबसे बड़ा एक्शन

पाकिस्तान के 10 ऐसे सरकारी विभागों की पहचान की गई है जहाँ भ्रष्टाचार का स्तर खतरनाक है. IMF ने इन्हें साफ-साफ़ दागी विभाग कहते हुए कहा है कि अक्टूबर 2026 तक इन पर स्पष्ट कार्ययोजना लागू होनी चाहिए. इन विभागों पर सबसे ज्यादा पैसा चलता था और सबसे ज्यादा हेराफेरी भी.

NAB को मिला अध्यादेश, अब खुद के घर की सफ़ाई करनी होगी

नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (NAB), जो खुद कई बार विवादों का हिस्सा रहा है, अब IMF के आदेश पर पाकिस्तान के सबसे कमजोर और भ्रष्ट विभागों पर कार्रवाई का समन्वय करेगा. इसका मतलब है कि अब जो सिस्टम खुद दोषी था, उसे ही सफ़ाई करने का आदेश दिया गया है. IMF का संदेश यहाँ भी साफ़ है कि खुद को सही साबित करो, तभी पैसे की बात आगे बढ़ेगी.

प्रांतीय एंटी-करप्शन एजेंसियां अब सिर्फ नाम की नहीं रहेंगी

IMF ने पहली बार प्रांतीय भ्रष्टाचार-रोधी निकायों को सीधे ताकत देने की मांग की है. उन्हें जांच का अधिकार, फाइनेंशियल इंटेलिजेंस तक पहुंच, और संदिग्ध अधिकारियों पर कार्रवाई की पूर्ण शक्ति मिलेगी. यह पाकिस्तान की सियासत और ब्यूरोक्रेसी के लिए सबसे बड़ा खतरा होगा, क्योंकि कई राजनीतिक घरानों का साम्राज्य इन्हीं अवैध पैसों पर टिका हुआ है. 

IMF सिर्फ आर्थिक सुधार नहीं चाहता बल्कि पाकिस्तान की ‘बीमार अर्थव्यवस्था’ की सर्जरी चाहता है पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था सालों से राजनीतिक दखल, सेना के कंट्रोल और माफियाओं की चंगुल में फंसी रही है. IMF ने इस बार कहा है कि जब तक इन क्षेत्रों से गैर-राजनीतिक कब्जा हटाया नहीं जाता, तब तक बेलआउट किसी काम का नहीं. यह Pakistan Establishment के लिए एक बड़ी चेतावनी है.

टैक्स गरीबों से लिया जा रहा था, अमीरों से नहीं

IMF ने पाकिस्तान के रेवेन्यू बोर्ड में बड़े सुधार की मांग की है. एक नई टैक्स स्ट्रैटेजी, नया रोडमैप और ऐसी व्यवस्था चाहिए जिसमें अमीरों और प्रभावशाली वर्ग से टैक्स वसूली अनिवार्य हो. अभी पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था गरीबों के कंधों पर चल रही है, IMF इसे बदलना चाहता है.

विदेश से आने वाली रेमिटेंस पर भी IMF की नज़र

IMF ने रेमिटेंस की लागत और सीमा-पार भुगतान में हो रही धांधलियों पर चिंता जताई है. इसका मतलब है कि रेमिटेंस के जरिए हो रहे मनी लॉन्ड्रिंग पर IMF रोक चाहता है. रेमिटेंस पाकिस्तान में अवैध फंडिंग का बड़ा रास्ता भी माना जाता है.

शुगर माफिया- जो सियासत से जुड़ा है

पाकिस्तान में चीनी का बाज़ार बड़े राजनीतिक परिवारों के कब्जे में है. IMF ने इसे पूरी तरह ओपन मार्केट की तरह चलाने का आदेश दिया है. यानी सियासी परिवारों की मोनोपॉली खत्म हो सकती है. यह सीधे-सीधे पाकिस्तान के सबसे बड़े ‘शुगर कार्टेल’ को झटका देता है.

बिजली का घाटा- जो IMF का सिरदर्द बन चुका था

IMF ने कहा है कि पाकिस्तान के बिजली वितरण तंत्र में निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ानी होगी. यानी सरकारी विभागों की अयोग्यता और भ्रष्टाचार से पैदा होने वाले नुकसान पर रोक लगानी ही होगी. पाकिस्तान की पावर सेक्टर की बर्बादी दुनिया भर में बदनाम है.

भ्रष्टाचार सिर्फ सरकार में नहीं, कंपनियों में भी है

IMF ने साफ आदेश दिया है कि पाकिस्तान को अपने कंपनी अधिनियम और SEZ अधिनियम में संशोधन करना होगा. कंपनियों में हो रही टैक्स चोरी, मनी लॉन्ड्रिंग और फर्जी निवेश को रोकने के लिए यह जरूरी बताया गया है.

और सबसे बड़ा डर- मिनी बजट का

IMF ने कहा है कि अगर अगले साल पाकिस्तान का राजस्व लक्ष्य पूरा नहीं हुआ, तो सरकार को मिनी बजट लाना होगा. यानी नए टैक्स, नई महंगाई और जनता पर और बोझ. यह पाकिस्तान की आम जनता के लिए सबसे बड़ा संकट होगा.

64 शर्तें- दुनिया का भरोसा टूट चुका है

18 महीनों में कुल 64 शर्तें. यह सिर्फ IMF की सूची नहीं, यह पाकिस्तान की गिरती विश्वसनीयता का दस्तावेज है. यह बताता है कि दुनिया अब पाकिस्तान को एक अविश्वसनीय, धोखेबाज़ और अस्थिर देश के रूप में देखती है. जिन्ना के सपनों का पाकिस्तान आज अपनी सबसे बदतर स्थिति में है और IMF की ये नई 11 शर्तें इस बात का प्रमाण हैं कि दुनिया अब इस देश की कहानी को अच्छी तरह समझ चुकी है.

यह भी पढे़ं- मोदी कैबिनेट की बैठक में लिए गए बड़े फैसले; CoalSETU को मंजूरी, किसानों को भी मिला बड़ा तोहफा