विश्व चैंपियन टीम इंडिया पर हुई पैसों की बारिश, BCCI से मिलेगा 125 करोड़, ICC कितनी देगी प्राइज मनी?

महिला क्रिकेट इतिहास में भारत ने नया अध्याय लिखा. हरमनप्रीत कौर की अगुआई में भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया.

Womens team Indias prize money for winning the World Cup
प्रतिकात्मक तस्वीर/ ANI

नवी मुंबई: महिला क्रिकेट इतिहास में भारत ने नया अध्याय लिखा. हरमनप्रीत कौर की अगुआई में भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया. यह जीत जितनी ऐतिहासिक थी, उतनी ही शानदार रही इस पर बरसे इनाम भी.

ICC ने दी रिकॉर्ड प्राइज मनी

आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) ने वर्ल्ड कप 2025 के लिए कुल 123 करोड़ रुपये का प्राइज पूल तय किया था. इस बार चैंपियन बनी भारतीय टीम को 42 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड इनामी राशि दी गई. यह महिला क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी पुरस्कार राशि मानी जा रही है.

दिलचस्प बात यह है कि यह रकम 2023 पुरुष वनडे वर्ल्ड कप विजेता ऑस्ट्रेलिया को मिली राशि (करीब 33 करोड़ रुपये) से भी ज्यादा है. यानी पहली बार महिला विश्व कप विजेता टीम को पुरुषों से अधिक इनाम मिला है.

BCCI का 125 करोड़ का बोनस

भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद बीसीसीआई ने भी टीम के लिए विशेष इनाम की घोषणा की. बोर्ड ने बताया कि वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम को 125 करोड़ रुपये की अतिरिक्त बोनस राशि दी जाएगी.

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा, “हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम ने देश का नाम रोशन किया है. यह इनाम उनके जुनून, मेहनत और समर्पण की पहचान है.”

उपविजेता दक्षिण अफ्रीका को भी मिला इनाम

फाइनल में हारने के बावजूद दक्षिण अफ्रीका की टीम पर भी पैसों की बारिश हुई. उपविजेता टीम को 20 करोड़ रुपये की इनामी राशि दी गई. यह रकम किसी भी उपविजेता महिला टीम को दी गई अब तक की सबसे बड़ी पुरस्कार राशि है.

अन्य टीमों को मिली इतनी रकम

आईसीसी ने सुनिश्चित किया कि कोई भी टीम खाली हाथ न लौटे. सेमीफाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमों को 11.95 करोड़ रुपये-11.95 करोड़ रुपये मिले. वहीं लीग चरण में बाहर होने वाली टीमों को भी प्रदर्शन के अनुसार इनाम दिया गया.

प्राइज मनी का पूरा विवरण इस प्रकार है:

इस जीत के साथ भारतीय महिला क्रिकेट ने इतिहास रच दिया. पहली बार किसी महिला टीम ने इतने बड़े इनाम और सम्मान के साथ विश्व कप अपने नाम किया.

ये भी पढ़ें- वर्ल्ड कप स्क्वाड तो दूर, रिजर्व लिस्ट में भी नहीं था शेफाली का नाम, फिर भारत को कैसे बनाया चैम्पियन?