Mukesh Khanna & Samay Raina: कॉमेडियन समय रैना और अभिनेता मुकेश खन्ना एक बार फिर चर्चा में हैं. दोनों पहले एक-दूसरे को लेकर सार्वजनिक तौर पर बयानबाजी कर चुके हैं, लेकिन अब दोनों एक नए विज्ञापन में साथ नजर आए हैं. इस कोलैब ने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर दिया है.
पहले हुआ था विवाद
'India's Got Latent' शो को लेकर हुए विवाद के दौरान मुकेश खन्ना ने समय रैना की कड़ी आलोचना की थी. उन्होंने शो की भाषा और कंटेंट पर सवाल उठाए थे. इसके जवाब में समय रैना ने भी उन पर तंज कसा था. दोनों के बीच यह बहस सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थी.
Shameless Mukesh Khanna doing an ad with Samay Raina.
— Gagan Choudhary (@trigguuuu) June 21, 2026
Where is his respect now?? pic.twitter.com/vRdn1Cbyv5
नए विज्ञापन में साथ दिखे दोनों
सोमवार को समय रैना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर Ai स्मार्टफोन का एक विज्ञापन शेयर किया. वीडियो में उनके साथ 'शक्तिमान' फेम मुकेश खन्ना भी नजर आते हैं. विज्ञापन की शुरुआत में समय फोन पर बात करते हुए कहते हैं कि उनका शो वापस आ रहा है.
तभी शक्तिमान के अंदाज में मुकेश खन्ना उनकी छत पर दिखाई देते हैं. इसके बाद दोनों के बीच मजेदार बातचीत होती है, जिसमें पुराने विवादों और FIR का भी हल्के-फुल्के अंदाज में जिक्र किया गया है. वीडियो के अंत में समय रैना मुकेश खन्ना को स्मार्टफोन दिखाते हैं और बताते हैं कि यह फोन 'मेड इन इंडिया' है.
सोशल मीडिया पर मिले मिले-जुले रिएक्शन
इस विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ यूजर्स ने इस कोलैब को बेहद अनोखा बताया. एक यूजर ने लिखा, "यह ऐसा कोलैब है जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी." वहीं दूसरे यूजर ने मजाक में कहा, "GTA 6 से पहले यह कोलैब देखने को मिल गया."
कुछ लोगों ने की आलोचना
हालांकि कई यूजर्स ने मुकेश खन्ना की आलोचना भी की. उनका कहना है कि जिन्होंने पहले समय रैना की खुलकर आलोचना की थी, अब वही उनके साथ विज्ञापन कर रहे हैं. कुछ लोगों ने कमेंट में लिखा कि यह बदलाव चौंकाने वाला है.
वहीं कुछ यूजर्स का कहना था कि समय रैना अपने आलोचकों के साथ भी काम करके सबको हैरान कर देते हैं.फिलहाल यह विज्ञापन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और दोनों की जोड़ी चर्चा का विषय बनी हुई है.
ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर 'कॉकटेल 2' ने पहले वीकेंड में दिखाई दमदार पकड़, तीसरे दिन की तगड़ी कमाई