बॉक्स ऑफिस पर 'कॉकटेल 2' ने पहले वीकेंड में दिखाई दमदार पकड़, तीसरे दिन की तगड़ी कमाई

Cocktail 2 Box Office: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कॉकटेल 2' 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रिलीज से पहले फिल्म को लेकर काफी चर्चा रही और दर्शकों के बीच इसे लेकर अच्छा उत्साह देखने को मिला. फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है.

Entertainment Cocktail 2 shows a strong hold at the box office over its opening weekend
Bharat 24

Cocktail 2 Box Office: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कॉकटेल 2' 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रिलीज से पहले फिल्म को लेकर काफी चर्चा रही और दर्शकों के बीच इसे लेकर अच्छा उत्साह देखने को मिला. फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है.

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 13.50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की थी. दूसरे दिन शनिवार को इसकी कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली और फिल्म ने 16.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया.

तीसरे दिन भी बनी रही रफ्तार

वीकेंड का फायदा फिल्म को तीसरे दिन भी मिलता दिखा. शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने रविवार को लगभग 13.54 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसके साथ ही तीन दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 43.29 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

रविवार के देर रात वाले शोज में अच्छी दर्शक संख्या आने की उम्मीद है, जिससे अंतिम आंकड़े और बेहतर हो सकते हैं. ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीसरे दिन की कुल कमाई 18 से 20 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है. ऐसे में फिल्म का पहले वीकेंड का कारोबार 47 से 50 करोड़ रुपये के बीच रहने का अनुमान है.

बजट की भरपाई के लिए लंबा सफर बाकी

रिपोर्ट्स के अनुसार, 'कॉकटेल 2' का बजट करीब 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. ऐसे में फिल्म को अपनी लागत निकालने के लिए आने वाले दिनों में भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत प्रदर्शन करना होगा. दूसरे हफ्ते की कमाई फिल्म के लिए काफी अहम रहने वाली है. अब सभी की नजर इस बात पर है कि फिल्म वीकडेज में कैसी पकड़ बनाए रखती है और बॉक्स ऑफिस पर कितनी लंबी रेस तय करती है.

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, विराट-बुमराह की वापसी, कौन हुआ बाहर?