एलन मस्क की किस बात से पेरशान हुए सबसे बड़े ईसाई धर्मगुरु? वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे!

Elon Musk And Pope leo: दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक नेताओं में से एक, पोप लियो ने कॉरपोरेट दुनिया में बढ़ती आर्थिक असमानता को लेकर गहरी चिंता जाहिर की है. विशेष रूप से टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की तेज़ी से बढ़ती संपत्ति को लेकर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी है.

What about Elon Musk upset Christian religious leader Pope Leo
Image Source: Social Media/X

Elon Musk And Pope leo: दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक नेताओं में से एक, पोप लियो ने कॉरपोरेट दुनिया में बढ़ती आर्थिक असमानता को लेकर गहरी चिंता जाहिर की है. विशेष रूप से टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की तेज़ी से बढ़ती संपत्ति को लेकर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी है. पोप का मानना है कि सीईओ और कर्मचारियों के वेतन में बढ़ता अंतर वैश्विक सामाजिक असंतुलन को जन्म दे सकता है.

कैथोलिक समाचार पोर्टल ‘Crux’ को दिए गए एक इंटरव्यू में पोप लियो ने कहा कि जिस तेज़ रफ्तार से दुनिया के कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों की संपत्ति बढ़ रही है, वह आने वाले समय में विकास नहीं, बल्कि संघर्ष और विद्रोह का कारण बन सकती है.

"600 गुना सैलरी का अंतर खतरनाक संकेत है"

पोप लियो ने एक महत्वपूर्ण तथ्य साझा करते हुए कहा कि 60 साल पहले किसी कंपनी के सीईओ और आम कर्मचारी की सैलरी में लगभग 6 गुना का अंतर होता था, लेकिन आज यह 600 गुना तक पहुंच चुका है. उन्होंने एलन मस्क का उदाहरण देते हुए कहा, “मुझे सुनने में आया है कि एलन मस्क आने वाले वर्षों में खरबपति बन सकते हैं. यह सिर्फ एक व्यक्ति की सफलता नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की असमानता का प्रतिबिंब है.”

सामाजिक तनाव की चेतावनी

पोप का यह भी कहना है कि अगर यह असंतुलन इसी तरह बढ़ता रहा, तो दुनिया को नई प्रकार की सामाजिक और आर्थिक लड़ाइयों का सामना करना पड़ सकता है. उन्होंने कहा, “पैसे का प्रवाह एक सीमित वर्ग तक सिमट रहा है. आम लोग, मजदूर और कर्मचारी मेहनत कर रहे हैं लेकिन उन्हें उसका उचित प्रतिफल नहीं मिल रहा.”

एलन मस्क की संपत्ति और वास्तविकता

फोर्ब्स के अनुसार एलन मस्क की संपत्ति फिलहाल लगभग $463.2 अरब डॉलर है. यह आंकड़ा सिर्फ उनकी व्यक्तिगत उपलब्धियों का संकेत नहीं, बल्कि उस आर्थिक ढांचे की गहराई को भी दर्शाता है जिसमें संसाधन और लाभ सीमित हाथों में सिमटते जा रहे हैं.

क्यों अहम है पोप लियो का यह बयान?

Oxfam की मार्च 2025 की रिपोर्ट के अनुसार 2019 से लेकर 2024 के बीच कंपनियों के सीईओ की सैलरी में औसतन 50% तक की बढ़ोतरी हुई, वहीं आम कर्मचारियों के वेतन में सिर्फ 0.9% की मामूली वृद्धि देखी गई. यह आंकड़े किसी एक देश तक सीमित नहीं हैं, बल्कि भारत, अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप के कई हिस्सों में देखने को मिले हैं.

विरोध की वैश्विक लहर

एमनेस्टी इंटरनेशनल की 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के 193 में से 148 देशों में जीवन-यापन, भोजन और ऊर्जा की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन हुए. इसमें नेपाल, बांग्लादेश और लैटिन अमेरिकी देशों में जनरेशन-ज़ेड की सक्रिय भागीदारी भी दर्ज हुई.

यह भी पढ़ें- बच्चन परिवार के बाद अब करण जौहर की सुप्रीम कोर्ट में एंट्री, जानिए क्या हैं उनकी मांगें