कभी दूसरों के घर में धोती थी बर्तन, अब शुभेंदु कैबिनेट में बनीं मंत्री... जानें कौन हैं कलिता माझी

Kalita Maji Story: पश्चिम बंगाल में कैबिनेट विस्तार के तहत सोमवार को 35 नए मंत्रियों ने शपथ ली. राज्यपाल ने सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इन नए मंत्रियों में सबसे ज्यादा चर्चा कलिता माझी की हो रही है, जिन्होंने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली.

West bengal wash utensils in other houses now she became a minister in Shubhendu cabinet Kalita Majhi
Image Source: Social Media

Kalita Maji Story: पश्चिम बंगाल में कैबिनेट विस्तार के तहत सोमवार को 35 नए मंत्रियों ने शपथ ली. राज्यपाल ने सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इन नए मंत्रियों में सबसे ज्यादा चर्चा कलिता माझी की हो रही है, जिन्होंने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली.

कलिता माझी का जीवन संघर्ष से भरा रहा है. वह कई सालों तक लोगों के घरों में काम करती थीं. बर्तन धोना और घरेलू कामकाज ही उनकी आय का मुख्य साधन था. बताया जाता है कि चुनाव प्रचार के दौरान भी उन्होंने अपना काम नहीं छोड़ा था. इसी काम से वह हर महीने करीब 2,500 रुपये कमाती थीं.

चुनाव जीतकर बनीं विधायक

कलिता माझी ने विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की. उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार को अच्छे अंतर से हराकर पहली बार विधायक बनने का सपना पूरा किया. उनकी जीत के बाद इलाके में खुशी का माहौल था और लोगों ने इसे मेहनत और संघर्ष की जीत बताया.

बड़े अंतर से दर्ज की जीत

चुनाव में कलिता माझी को एक लाख से ज्यादा वोट मिले. उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को हजारों वोटों के अंतर से हराया. उनकी जीत के साथ ही विधानसभा क्षेत्र में पहली बार बीजेपी को सफलता मिली.

पहली हार के बाद नहीं मानी हार

कलिता माझी ने इससे पहले भी विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उस समय उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और लगातार जनता के बीच काम करती रहीं. पार्टी ने उन पर दोबारा भरोसा जताया और इस बार उन्होंने जीत हासिल कर ली.

बूथ कार्यकर्ता से मंत्री तक का सफर

कलिता माझी ने करीब दस साल पहले राजनीति में कदम रखा था. उन्होंने एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की. धीरे-धीरे उन्होंने संगठन में अपनी पहचान बनाई और लोगों के बीच सक्रिय रहीं. उनकी मेहनत और लगन को देखते हुए पार्टी ने उन्हें चुनाव लड़ने का मौका दिया.

संघर्ष और मेहनत की मिसाल

आज कलिता माझी का नाम उन लोगों के लिए प्रेरणा बन गया है, जो कठिन परिस्थितियों में भी अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश करते हैं. बर्तन धोने से लेकर मंत्री बनने तक का उनका सफर यह दिखाता है कि मेहनत, धैर्य और लगातार प्रयास से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है.

ये भी पढ़ें- ईरान की रडार-ड्रोन साइट्स पर US का हमला, IRGC ने अमेरिकी बेस को बनाया निशाना, फिर छिड़ेगी भीषण जंग?