West Bengal Board Result: पश्चिम बंगाल बोर्ड की 10वीं परीक्षा का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) ने आज 8 मई को माध्यमिक परीक्षा 2026 यानी कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया. बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए परिणाम जारी किए, जिसके बाद लाखों छात्र-छात्राओं ने राहत की सांस ली.
अब परीक्षा में शामिल छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं.
इस साल बढ़ा पास प्रतिशत
इस वर्ष पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं परीक्षा में कुल 86.83 प्रतिशत छात्र सफल रहे हैं. पिछले साल के मुकाबले इस बार रिजल्ट में हल्का सुधार देखने को मिला है. वर्ष 2025 में पास प्रतिशत 86.56 फीसदी था, जबकि इस बार यह थोड़ा बढ़ गया है.
राज्य के अलग-अलग जिलों में भी छात्रों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा. इस बार कलिम्पोंग जिला सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला जिला बना है, जहां पास प्रतिशत 95.10 फीसदी दर्ज किया गया. वहीं कोलकाता 92.31 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा.
टॉप-10 मेरिट लिस्ट में 131 छात्रों ने बनाई जगह
बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य के 19 जिलों के कुल 131 छात्रों ने टॉप-10 मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है. इनमें 103 छात्र और 28 छात्राएं शामिल हैं.
इस बार लड़कों का प्रदर्शन मेरिट सूची में ज्यादा मजबूत दिखाई दिया, हालांकि छात्राओं ने भी कई जिलों में शानदार प्रदर्शन किया है.
अभिरूप भद्रा बने राज्य टॉपर
उत्तर दिनाजपुर के छात्र अभिरूप भद्रा ने इस साल पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है. उन्होंने कुल 700 में से 698 अंक प्राप्त किए, जो लगभग 99.71 प्रतिशत अंक हैं.
उनके शानदार प्रदर्शन की पूरे राज्य में चर्चा हो रही है. अभिरूप की इस उपलब्धि ने उनके परिवार और स्कूल का नाम रोशन कर दिया है.
दूसरे और तीसरे स्थान पर कौन?
बीरभूम के प्रियतोष मुखर्जी ने 696 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया. उनके प्रतिशत 99.43 रहे.
वहीं तीसरे स्थान पर कई छात्रों ने संयुक्त रूप से जगह बनाई. अंकन कुमार जना और मैनक मंडल सहित कुल तीन छात्रों ने समान अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया.
इसके अलावा चौथे स्थान पर अरिजीत बोर, अरुण कामकार, सौविक दास और सोहम का नाम शामिल है. द्वैपायन ने परीक्षा में पांचवां स्थान हासिल किया.
ऐसे चेक करें West Bengal Madhyamik Result 2026
छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन बेहद आसानी से देख सकते हैं. इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
DigiLocker पर भी उपलब्ध है मार्कशीट
छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट DigiLocker के जरिए भी डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए:
पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट?
पिछले साल पश्चिम बंगाल बोर्ड ने 2 मई को 10वीं का रिजल्ट जारी किया था. उस समय कुल पास प्रतिशत 86.56 फीसदी दर्ज किया गया था.
वहीं साल 2024 में भी माध्यमिक परीक्षा का परिणाम 2 मई को घोषित किया गया था और उस वर्ष कुल पास प्रतिशत 83.61 फीसदी रहा था. इस तरह देखा जाए तो पिछले दो वर्षों की तुलना में इस बार छात्रों का प्रदर्शन बेहतर रहा है.
ये भी पढ़ें- Watermelon Case: मुंबई के बाद बिजनौर में तरबूज कांड, खाने के बाद बेटी की मौत; माता-पिता की हालत गंभीर