PM Modi on Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प यात्रा के दौरान सेवा यात्रियों ने अलग-अलग गांवों में जनसंवाद, सेवा गतिविधियों और स्थानीय लोगों के बीच रात्रि प्रवास के अनुभव साझा किए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद के दौरान एक सेवा यात्री ने गांव में मिले आतिथ्य और एक बच्चे के साथ हुई बातचीत का अनुभव भी बताया. बातचीत के दौरान यात्रा में अब तक हुए कार्यक्रमों, जनभागीदारी, पौधारोपण और स्वच्छता अभियानों से जुड़े आंकड़ों का भी उल्लेख किया गया. अधिकारियों के अनुसार यात्रा का डेटा नियमित रूप से अपडेट किया जा रहा है और यात्रा आगे भी जारी रहेगी.