Vivo T5 Series में बड़ा बदलाव! कम RAM-स्टोरेज में उतारे T5 के दो नए मॉडल, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे

Vivo T5 Series: कंपनी ने Vivo T5 Lite और Vivo T5 Pro के नए वेरिएंट भारत में लिस्ट कर दिए हैं. कम RAM और स्टोरेज के बावजूद दोनों फोन में बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स मिलते हैं, वहीं इनकी बिक्री Flipkart Big Billion Days Sale में शुरू होने की उम्मीद है.

vivo-t5-series-new-models-low-ram-storage-price-india
Image Source: Internet

Vivo T5 Series: भारत में Vivo T5 सीरीज को और ज्यादा किफायती बनाने की तैयारी है. कंपनी ने इस सीरीज के Vivo T5 Lite और Vivo T5 Pro के नए स्टोरेज वेरिएंट पेश किए हैं. दोनों नए मॉडल पहले से मौजूद वेरिएंट की तुलना में कम RAM और स्टोरेज के साथ आते हैं, जिसकी वजह से इन्हें सीरीज के सबसे सस्ते विकल्प के तौर पर लिस्ट किया गया है. फिलहाल दोनों स्मार्टफोन Flipkart पर Coming Soon के तौर पर दिखाई दे रहे हैं और इनकी बिक्री आगामी Big Billion Days Sale के दौरान शुरू होने की जानकारी दी गई है.

Vivo T5 Lite का नया मॉडल हुआ लिस्ट

Vivo T5 Lite का नया 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट सामने आया है. इसकी कीमत 30,999 रुपये बताई गई है. इससे पहले कंपनी इस फोन को 4GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज, 6GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज और 6GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज में पेश कर चुकी है. नया वेरिएंट कम स्टोरेज के साथ आता है, इसलिए यह सीरीज में एक नया एंट्री ऑप्शन बन गया है.

फीचर्स की बात करें तो Vivo T5 Lite में 6.74 इंच का HD LCD डिस्प्ले दिया गया है. स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलता है. पावर के लिए इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. फोन को IP65 रेटिंग भी मिली है.

कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo T5 Lite के रियर पैनल पर 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, जिसके साथ एक सेकेंडरी कैमरा मौजूद है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.

Vivo T5 Pro में भी आया सस्ता वेरिएंट

Vivo T5 Pro का नया 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल भी लिस्ट किया गया है. इसकी कीमत 49,999 रुपये बताई गई है. इससे पहले Vivo T5 Pro को 8GB RAM और 128GB स्टोरेज, 8GB RAM और 256GB स्टोरेज और 12GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया था. ऐसे में नया मॉडल कम RAM के साथ सीरीज में एक नया विकल्प जोड़ता है.

Vivo T5 Pro में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. यह स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. फोन में प्रोसेसिंग के लिए Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिलता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत 9,020mAh की बैटरी है, जिसे 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है.

फोन की मजबूती और ड्यूरेबिलिटी के लिए Vivo T5 Pro को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है. कैमरा सेटअप में 50MP का मेन कैमरा और 2MP का बोकेह कैमरा दिया गया है. वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.

Flipkart पर Coming Soon, Big Billion Days में होगी बिक्री

Vivo T5 Lite और Vivo T5 Pro के नए वेरिएंट फिलहाल Flipkart पर Coming Soon के तौर पर लिस्ट किए गए हैं. दोनों मॉडल की बिक्री आगामी Flipkart Big Billion Days Sale के दौरान शुरू होने की उम्मीद है. दोनों स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलते हैं. नए वेरिएंट के जरिए कंपनी Vivo T5 सीरीज में कम RAM और स्टोरेज के साथ अपेक्षाकृत किफायती विकल्प उपलब्ध करा रही है.

ये भी पढ़ें- 5700mAh बैटरी, Snapdragon चिप... लॉन्च से पहले Samsung Galaxy S27 Ultra की डिटेल्स लीक