5700mAh बैटरी, Snapdragon चिप... लॉन्च से पहले Samsung Galaxy S27 Ultra की डिटेल्स लीक

Samsung Galaxy S27 Ultra की लॉन्चिंग में अभी वक्त है, लेकिन फोन को लेकर लीक्स का सिलसिला शुरू हो गया है. सामने आई शुरुआती रिपोर्ट्स में फ्लैगशिप स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप से लेकर डिजाइन और प्रोसेसर तक कई बड़े बदलावों के संकेत मिले हैं.

samsung-galaxy-s27-ultra-camera-design-specs-leaks
Image Source: Social Media

Samsung Galaxy S27 Ultra की लॉन्चिंग में अभी वक्त है, लेकिन फोन को लेकर लीक्स का सिलसिला शुरू हो गया है. सामने आई शुरुआती रिपोर्ट्स में फ्लैगशिप स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप से लेकर डिजाइन और प्रोसेसर तक कई बड़े बदलावों के संकेत मिले हैं. खास तौर पर कैमरा सेक्शन में Samsung बड़ा अपग्रेड कर सकती है. हालांकि, इन सभी जानकारियों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और लॉन्च तक स्पेसिफिकेशन में बदलाव संभव है.

5x ऑप्टिकल जूम के साथ नया कैमरा

टिप्स्टर Ice Universe की ओर से सामने आई जानकारी के मुताबिक, Galaxy S27 Ultra में 5x ऑप्टिकल जूम वाला नया पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है. इसके लिए Samsung कस्टमाइज्ड HPC टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकती है. कैमरा हार्डवेयर के साथ तस्वीरों के कलर प्रोसेसिंग में भी बदलाव देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी मौजूदा कूल टोन की तुलना में तस्वीरों में थोड़ा वॉर्म कलर टोन दे सकती है, जिससे फोटोज का ओवरऑल लुक अलग नजर आएगा.

दो 200MP कैमरे दे सकती है Samsung

Galaxy S26 Ultra में 200MP मेन कैमरे के साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड, 50MP पेरीस्कोप टेलीफोटो और 10MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है. अब S27 Ultra को लेकर दावा किया जा रहा है कि Samsung इसमें दो 200MP कैमरे शामिल कर सकती है. इसके साथ कैमरा सेटअप से एक सेंसर हटाए जाने की भी चर्चा है. अगर यह बदलाव होता है तो कंपनी का नया Ultra मॉडल कैमरा हार्डवेयर के मामले में मौजूदा जनरेशन से काफी अलग हो सकता है.

डिजाइन में भी मिल सकता है बड़ा बदलाव

कैमरा के अलावा Galaxy S27 Ultra के डिजाइन को लेकर भी लीक्स सामने आए हैं. ऑनलाइन सामने आए एक रेंडर में फोन का लुक मौजूदा Galaxy Ultra मॉडल से अलग दिखाई देता है. कुछ रिपोर्ट्स में इसके डिजाइन की तुलना चीन में लॉन्च हुए Honor Win Turbo फ्लैगशिप से की गई है. हालांकि, यह केवल शुरुआती रेंडर है, इसलिए इसे फोन का फाइनल डिजाइन नहीं माना जा सकता. Samsung लॉन्च से पहले इसके डिजाइन में बदलाव कर सकती है.

Snapdragon चिप और Qi2 चार्जिंग की उम्मीद

परफॉर्मेंस की बात करें तो Galaxy S27 Ultra में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट मिलने की संभावना जताई जा रही है. फोन में 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प मिल सकता है. इसके अलावा Samsung पहली बार इस सीरीज में Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट देने की तैयारी कर सकती है. रिपोर्ट्स में फोन में 5,700mAh की बैटरी दिए जाने की भी उम्मीद जताई गई है.

Galaxy S27 Pro भी हो सकता है लॉन्च

Galaxy S27 सीरीज में Samsung एक नया मॉडल भी जोड़ सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी Galaxy S27 Pro नाम से एक स्मार्टफोन पेश कर सकती है, जिसे Galaxy S27 Plus और Galaxy S27 Ultra के बीच रखा जा सकता है. हालांकि, Galaxy S27 Ultra के कैमरा, डिजाइन, चिपसेट, बैटरी और दूसरे स्पेसिफिकेशन से जुड़ी सभी जानकारियां फिलहाल लीक्स पर आधारित हैं. Samsung ने अभी तक इन फीचर्स या फोन की लॉन्च टाइमलाइन को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है.

ये भी पढ़ें: Power Bank यूज करते हैं तो हो जाएं सावधान! भूलकर भी ना करें ये गलतियां, वरना फट जाएगा डिवाइस