6 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगा Vivo का नया 5G फोन, 10,000mAh बैटरी से मचेगा धमाल!

Vivo S2 FE News: Vivo S2 FE भारत में Vivo S2 सीरीज के नए स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च होने जा रहा है. कंपनी ने शुक्रवार को इसके लॉन्च की जानकारी दी है. यह फोन भारत में Vivo V80 के साथ पेश किया जाएगा.

Vivo new 5G phone to launch in India on October 6 10000mAh battery set to make a splash
Image Source: Social Media

Vivo S2 FE News: Vivo S2 FE भारत में Vivo S2 सीरीज के नए स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च होने जा रहा है. कंपनी ने शुक्रवार को इसके लॉन्च की जानकारी दी है. यह फोन भारत में Vivo V80 के साथ पेश किया जाएगा. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Vivo S2 FE की माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है, जहां फोन का डिजाइन और उपलब्धता से जुड़ी जानकारी सामने आई है. इससे पहले फोन की बॉक्स कीमत और कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी ऑनलाइन लीक हुए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें MediaTek Dimensity 7000 सीरीज का ऑक्टा-कोर चिपसेट मिल सकता है.

Vivo S2 FE 6 अक्टूबर को भारत में होगा लॉन्च

Vivo S2 FE की माइक्रोसाइट के मुताबिक, फोन भारत में 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने यह भी बताया है कि लॉन्च के बाद फोन Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा. डिजाइन की बात करें तो फोन को ग्रीन कलर के फ्लैट रियर पैनल के साथ दिखाया गया है.

फोन के पीछे ऊपर बाईं तरफ चौकोर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है. इसमें दो कैमरा लेंस और एक LED फ्लैश नजर आता है. पावर बटन और वॉल्यूम बटन फोन के दाईं तरफ दिए गए हैं, जबकि बाईं तरफ कोई बटन नहीं है. फोन में OriginOS का कोई वर्जन मिलने की भी जानकारी सामने आई है. कीमत, चिपसेट, बैटरी और कैमरा से जुड़ी बाकी जानकारी आने वाले दिनों में सामने आ सकती है.

Vivo S2 FE की बॉक्स कीमत कितनी होगी?

Vivo S2 FE की लॉन्च जानकारी सामने आने से पहले इसकी बॉक्स कीमत भी ऑनलाइन लीक हुई थी. रिपोर्ट के अनुसार, फोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की बॉक्स कीमत 39,999 रुपये हो सकती है. हालांकि, बॉक्स पर लिखी कीमत आमतौर पर फोन की वास्तविक बिक्री कीमत से ज्यादा होती है. ऐसे में उम्मीद है कि Vivo S2 FE को 39,999 रुपये से कम कीमत में बाजार में उतारा जा सकता है.

Vivo S2 FE में मिल सकते हैं ये फीचर्स

हाल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo S2 FE में MediaTek Dimensity 7300e 5G चिपसेट दिया जा सकता है. फोन में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED फ्लैट डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है. इसमें LPDDR4x रैम और UFS 3.1 स्टोरेज मिलने की भी बात कही गई है.

फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिल सकती है. इसकी सबसे खास बात 10,000mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है. वहीं, कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिए जाने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- ‘हनुमान अंश’ के ‘पार्वती’ भजन पर PM Modi ने बजाई खंजरी, साधु तिवारी की प्रस्तुति ने जीता दिल