दिल्ली में तेजी से फैल रहा ये वायरल फ्लू, जानें लक्षण, खतरे और बचाव के आसान तरीके

Delhi H3N2 Virus Symptoms: अगर आप दिल्ली में रहते हैं और सर्दी, खांसी, गले में खराश या नाक बहने जैसी समस्या महसूस कर रहे हैं, तो इसे सामान्य मौसम बदलाव की वजह न समझें. राजधानी में अब H3N2 फ्लू वायरस का प्रकोप तेजी से फैल रहा है, जो गंभीर हो सकता है.

viral flu is spreading rapidly in Delhi know the symptoms dangers and easy ways to prevent
Image Source: Freepik

Delhi H3N2 Virus Symptoms: अगर आप दिल्ली में रहते हैं और सर्दी, खांसी, गले में खराश या नाक बहने जैसी समस्या महसूस कर रहे हैं, तो इसे सामान्य मौसम बदलाव की वजह न समझें. राजधानी में अब H3N2 फ्लू वायरस का प्रकोप तेजी से फैल रहा है, जो गंभीर हो सकता है.

H3N2 इन्फ्लूएंजा A वायरस का एक प्रकार है, जो हर साल मौसमी फ्लू का कारण बनता है. यह वायरस तेजी से फैलता है और शुरुआत में मामूली लगता है, लेकिन जल्द ही यह गंभीर समस्या बन सकता है.

वायरस कैसे फैलता है?

H3N2 वायरस संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने या बात करने से हवा में फैलता है. इसके अलावा संक्रमित सतह को छूना या संक्रमित व्यक्ति के पास रहना भी संक्रमण का कारण बन सकता है.

H3N2 के प्रमुख लक्षण

  • तेज बुखार
  • लगातार खांसी
  • गले में खराश
  • बदन और मांसपेशियों में दर्द
  • कमजोरी और थकान
  • सिरदर्द
  • नाक बहना या बंद होना
  • कभी-कभी उल्टी या जी मिचलाना
  • लक्षण कब शुरू होते हैं?
  • आमतौर पर ये लक्षण वायरस से संपर्क के 1 से 4 दिन के भीतर दिखाई देने लगते हैं.

कौन ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं?

अधिकतर स्वस्थ लोग 1-2 हफ्तों में ठीक हो जाते हैं, लेकिन बुजुर्ग, छोटे बच्चे और गर्भवती महिलाएं इसके चलते गंभीर बीमारियों जैसे निमोनिया की चपेट में आ सकते हैं.

H3N2 से बचाव के उपाय

  • हर साल फ्लू का टीका लगवाएं
  • बार-बार हाथ साबुन और पानी से धोएं
  • खांसते या छींकते समय मुंह को रूमाल या कोहनी से ढकें
  • भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनें
  • बीमार लोगों से दूरी बनाएं
  • रोजाना छुई जाने वाली सतहों को साफ करें

यह भी पढ़ें- एलन मस्क की किस बात से पेरशान हुए सबसे बड़े ईसाई धर्मगुरु? वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे!