IPL 2026: संजीव गोयनका के सामने किस बात की सफाई दे रहे ऋषभ पंत? LSG की हार के बाद वायरल हुआ VIDEO

आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों में ही लखनऊ सुपर जायंट्स की हार ने टीम को सुर्खियों में ला दिया है. टीम की हार के बाद कप्तान ऋषभ पंत और टीम मालिक संजीव गोयनका के बीच बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

VIDEO of Sanjeev Goenka and Rishabh Pant went viral after LSG defeat
Image Source: Social Media

IPL 2026: आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों में ही लखनऊ सुपर जायंट्स की हार ने टीम को सुर्खियों में ला दिया है. टीम की हार के बाद कप्तान ऋषभ पंत और टीम मालिक संजीव गोयनका के बीच बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लेकर फैंस के बीच अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

आईपीएल में कई टीमें मैच हारती हैं, लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ एक अलग तरह का ट्रेंड देखने को मिलता है. टीम की हार के बाद अक्सर कप्तान और टीम मालिक के बीच बातचीत के वीडियो सामने आते हैं. पहले जब टीम की कमान केएल राहुल के हाथों में थी, तब भी ऐसे दृश्य देखने को मिले थे और अब ऋषभ पंत के कप्तान बनने के बाद भी यह सिलसिला जारी है.

इकाना स्टेडियम में दिल्ली के खिलाफ हार

1 अप्रैल को Lucknow Super Giants और Delhi Capitals के बीच खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से हरा दिया. यह मैच लखनऊ के घरेलू मैदान इकाना स्टेडियम में खेला गया था.

इस हार के बाद सामने आए वीडियो में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कप्तान पंत, टीम मालिक गोयनका से बातचीत कर रहे हैं. हालांकि वीडियो में क्या बातचीत हो रही है, यह साफ नहीं है, लेकिन फैंस इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं. इस दौरान टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर भी वहां मौजूद नजर आए.

आईपीएल 2026 में लखनऊ की शुरुआत खराब

लखनऊ सुपर जायंट्स का यह आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला था, जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा. इसके साथ ही टीम इस सीजन में खेले गए शुरुआती मुकाबलों में घरेलू मैदान पर हारने वाली पहली टीम बन गई. इससे पहले खेले गए चार मैचों में मेजबान टीमों ने जीत दर्ज की थी.

टॉस और मैच दोनों में दिल्ली का दबदबा

इस मुकाबले में अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. यह फैसला टीम के लिए सही साबित हुआ.

लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी और टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई. 18.4 ओवर में 141 रन बनाकर पूरी टीम ऑल आउट हो गई.

समीर रिज़वी ने पलटा मैच

142 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही. टीम ने महज 26 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे, जिससे लखनऊ मैच में मजबूत स्थिति में दिख रही थी.

लेकिन इसके बाद इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे समीर रिज्वी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख बदल दिया. उन्होंने नाबाद 70 रन की पारी खेली और टीम को 8 गेंद बाकी रहते जीत दिला दी.

मैच के बाद वायरल हुआ वीडियो अब चर्चा का केंद्र बन गया है. फैंस इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग इसे सामान्य बातचीत मान रहे हैं, तो कुछ इसे टीम के अंदर दबाव का संकेत बता रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Middle-East War: तेल-गैस से लेकर खाद तक... अगर लंबा चला ईरान जंग तो भारत में किन चीजों की होगी किल्लत?