मुस्लिम बॉयफ्रेंड ने मोनालिसा की मांग में भरा सिंदूर, देखें महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी का पहला Video

साल 2025 में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगे महाकुंभ मेले के दौरान माला बेचने वाली मोनालिसा अपनी बड़ी-बड़ी नीली आंखों की वजह से अचानक सोशल मीडिया पर छा गई थीं. देखते ही देखते वह “महाकुंभ वायरल गर्ल” के नाम से मशहूर हो गईं.

Video of Mahakumbh viral girl Monalisa marriage with Muslim boyfriend
Image Source: Social Media

साल 2025 में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगे महाकुंभ मेले के दौरान माला बेचने वाली मोनालिसा अपनी बड़ी-बड़ी नीली आंखों की वजह से अचानक सोशल मीडिया पर छा गई थीं. देखते ही देखते वह “महाकुंभ वायरल गर्ल” के नाम से मशहूर हो गईं.

अब एक बार फिर मोनालिसा चर्चा में हैं. खबर है कि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली है. दोनों की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मंदिर में हुई शादी

मोनालिसा और फरमान खान ने केरल में तिरुवनंतपुरम के पास पूवर इलाके में स्थित अरुमानूर श्री नैनार देवा मंदिर में शादी की. वायरल वीडियो में मोनालिसा लाल साड़ी पहने दिखाई दे रही हैं. वहीं फरमान खान मंदिर में लोगों की मौजूदगी में उनकी मांग में सिंदूर भरते नजर आ रहे हैं.

वीडियो में फरमान उन्हें मंगलसूत्र जैसा एक धागा पहनाते भी दिखाई दे रहे हैं. शादी के दौरान दोनों काफी खुश नजर आए.

डेढ़ साल से रिश्ते में थे दोनों

रिपोर्ट्स के मुताबिक मोनालिसा मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं, जबकि फरमान खान महाराष्ट्र के निवासी बताए जाते हैं. दोनों करीब डेढ़ साल से एक-दूसरे को जानते थे और रिश्ते में थे.

हालांकि इस रिश्ते को लेकर मोनालिसा के परिवार, खासकर उनके पिता जय सिंह भोसले ने विरोध किया था. बताया जाता है कि परिवार अलग धर्म होने की वजह से इस शादी के खिलाफ था.

परिवार से विवाद के बाद पुलिस से मांगी सुरक्षा

मोनालिसा इन दिनों केरल के पूवर में अपनी पहली मलयालम फिल्म “नागम्मा” की शूटिंग कर रही थीं. इसी दौरान उनके पिता उन्हें ढूंढते हुए वहां पहुंच गए और कथित तौर पर उन्हें जबरन घर ले जाने की कोशिश की.

इसके बाद मोनालिसा और फरमान तिरुवनंतपुरम के थम्पनूर पुलिस स्टेशन पहुंचे और पुलिस से सुरक्षा की मांग की. पुलिस ने दोनों की शिकायत दर्ज की और मोनालिसा के पिता को भी थाने बुलाया.

पुलिस ने परिवार को बताया कि मोनालिसा 18 साल की हैं, इसलिए उन्हें अपने जीवन से जुड़े फैसले लेने का कानूनी अधिकार है.

ये भी पढ़ें- IPL 2026: चुनाव और जंग के बीच फंसी BCCI! रिलीज किया आईपीएल 2026 का अधूरा शेड्यूल, क्या है वजह?