ED Raid On Anurag Dwivedi: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले का रहने वाला 26 वर्षीय यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है. अनुराग की लग्जरी जीवनशैली, महंगी गाड़ियाँ और आलीशान घर ने उसे सोशल मीडिया और स्थानीय चर्चा का केंद्र बना दिया है. कभी साइकिल या किराए की गाड़ी से चलने वाला अनुराग आज BMW, फेरारी, मर्सिडीज, लैंबॉर्गिनी और डिफेंडर जैसी कई लग्जरी कारों के काफिले के साथ देखा जाता है. इसके अलावा उसने अपने गाँव और लखनऊ में आलीशान बंगले भी बनवाए हैं.
हालांकि, इस चमक-दमक भरी जिंदगी पर ईडी (Enforcement Directorate) की नजर पड़ गई और 17 दिसंबर को नवाबगंज के खजूर गांव भितरेपार स्थित उसके घर पर छापेमारी की गई.
ED की कार्रवाई और आरोप
ईडी की टीम ने प्रारंभिक जांच के बाद अनुराग द्विवेदी के घर पर खड़ी चार महंगी कारें जब्त कीं. इनमें एक लैंबॉर्गिनी, एक मर्सिडीज और दो अन्य कारें शामिल थीं. आरोप है कि अनुराग ने ऑनलाइन जुआ और सट्टेबाजी ऐप्स के जरिए अवैध रूप से भारी पैसा कमाया. ईडी के अनुसार, ये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म भारत में गैरकानूनी हैं और अनुराग द्वारा कमाए गए पैसे को विभिन्न तरीकों से निवेश और स्थानांतरित किया गया ताकि संपत्ति को वैध दिखाया जा सके.
इस पैसे से वह अपनी लग्जरी गाड़ियां और आलीशान बंगले खरीद रहा था. अनुराग पर मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के तहत कार्रवाई की गई है. एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कौन शामिल है, कितनी संपत्ति अवैध रूप से अर्जित की गई और उसे कहां निवेश किया गया.
अनुराग द्विवेदी का करियर और फैंटेसी क्रिकेट
अनुराग का जन्म 1999 में हुआ था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत छोटे-छोटे फैंटेसी लीग प्लेटफार्मों पर खेल और सामग्री निर्माण से की. 2007 तक उन्हें क्रिकेट का कोई ज्ञान नहीं था, लेकिन युवराज सिंह के छह छक्कों के बाद उनका क्रिकेट में रुचि बढ़ी. 2013 से उन्होंने IPL मैचों पर सट्टेबाजी में दिलचस्पी ली और छोटे दांव से शुरू करके बड़ी रकम जीतने लगे.
2017 में उन्होंने फैंटेसी लीग स्पोर्ट्स प्लेटफार्म पर सक्रिय रूप से खेलना शुरू किया. अनुराग ने अपने अनुभव साझा किया कि उसके शुरुआती सालों में परिवार को किराए की गाड़ी से यात्रा करनी पड़ती थी. धीरे-धीरे, उसकी कमाई से स्विफ्ट कार खरीदी गई, फिर BMW और अन्य लग्जरी गाड़ियाँ शामिल हुईं.
सोशल मीडिया और प्रचार का असर
अनुराग द्विवेदी यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी सक्रिय हैं. उनके यूट्यूब चैनल के 7 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं. आरोप है कि उन्होंने इन प्लेटफॉर्म का उपयोग इन जुआ और सट्टेबाजी ऐप्स को प्रमोट करने के लिए किया, जिससे अवैध गतिविधियों का दायरा बढ़ा.
वर्तमान में ED यह जांच कर रही है कि अनुराग के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, कितनी राशि अवैध तरीके से कमाई गई और उसे कहां-कहां निवेश किया गया.
दुबई शादी और चर्चा
अनुराग द्विवेदी ने 22 नवंबर 2025 को दुबई में अपनी गर्लफ्रेंड (लखनऊ की निवासी) से शादी की. शादी एक क्रूज़ पर संपन्न हुई, जिसमें लगभग 100 लोग शामिल हुए. शादी और महंगी व्यवस्था ने उसकी जीवनशैली को और चर्चा में ला दिया. शादी के एक महीने भी नहीं बीते थे कि ED ने उसके घर कार्रवाई की. माना जा रहा है कि इसकी सूचना किसी रिश्तेदार या उपस्थित लोगों द्वारा एजेंसी तक पहुंचाई गई.
युवा वर्ग पर प्रभाव
अनुराग फैंटेसी क्रिकेट और स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म के जरिए युवाओं को खेलों में रुचि लेने और पैसे कमाने की प्रेरणा देता रहा. उन्होंने कई फैंटेसी लीग ऐप्स के प्रचार और कंटेंट निर्माण में भी हिस्सा लिया. इसके कारण उन्हें सोशल मीडिया पर लोकप्रियता मिली और ब्रांड प्रमोशन के जरिए बड़ी रकम अर्जित की.
यह भी पढ़ें- सिर्फ एक सामान्य फिल्म नहीं... 'धुरंधर' देखकर आदित्य धर के फैन बन गए राम गोपाल वर्मा, एक्स पर लिखा भावुक पोस्ट