सरकारी नौकरी का शानदार मौका, EPFO में APFC पदों के लिए आवेदन शुरू, ऐसे कर सकते हैं अप्लाई

UPSC EPFO APFC Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

upsc-epfo-apfc-recruitment-2026-application-started
Image Source: Magnific

UPSC EPFO APFC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी UPSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 सितंबर 2026 तय की गई है, इसलिए उम्मीदवारों को अंतिम समय का इंतजार करने के बजाय समय रहते अपना फॉर्म भर देना चाहिए।

ये उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

APFC पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना जरूरी है। आयु सीमा की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि OBC वर्ग के लिए यह सीमा 38 वर्ष और SC/ST उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई सभी पात्रता शर्तों को ध्यान से जांच लें, ताकि बाद में आवेदन रद्द होने की स्थिति न आए।

आवेदन के लिए देना होगा शुल्क

UPSC EPFO APFC भर्ती के लिए आवेदन करते समय निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा। सामान्य और अन्य अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये रखा गया है। वहीं SC, ST, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित समयसीमा के भीतर ऑनलाइन फॉर्म जमा करना होगा। 11 सितंबर 2026 के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

कैसे करें APFC पद के लिए आवेदन?

एपीएफसी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से आवेदन कर सकते हैं।

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज करें।
  • जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

पात्रता, आयु, सैलरी और आवेदन करने से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: बैंक में क्लर्क की नौकरी का सुनहरा मौका, IBPS ने बढ़ाई आवेदन की आखिरी तारीख, जल्द कर लें अप्लाई