बैंक में क्लर्क की नौकरी का सुनहरा मौका, IBPS ने बढ़ाई आवेदन की आखिरी तारीख, जल्द कर लें अप्लाई

IBPS Clerk Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत की खबर है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है.

ibps-clerk-recruitment-2026-11403-posts-application-deadline-extended
Image Source: Magnific

IBPS Clerk Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत की खबर है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 11,403 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं. जिन योग्य उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, वे अब 28 अगस्त तक अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं. ऐसे में आखिरी समय की परेशानी से बचने के लिए उम्मीदवारों को जल्द आवेदन करने की सलाह दी गई है.

11,403 पदों पर होगी भर्ती

IBPS Clerk Recruitment 2026 के तहत अलग-अलग वर्गों के लिए पद निर्धारित किए गए हैं. इनमें सामान्य वर्ग के 4,740 पद, ओबीसी के 2,815 पद, ईडब्ल्यूएस के 996 पद, एससी के 1,910 पद और एसटी वर्ग के 942 पद शामिल हैं. भर्ती में बड़ी संख्या में पद होने की वजह से बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है.

उम्र और योग्यता का क्या है नियम?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. एससी और एसटी उम्मीदवारों को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष तक की छूट का प्रावधान है. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना जरूरी है.

लिखित परीक्षा से होगा चयन

IBPS Clerk भर्ती में उम्मीदवारों का चयन परीक्षा के जरिए किया जाएगा. प्रारंभिक लिखित परीक्षा में अंग्रेजी, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग से जुड़े कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 100 अंक निर्धारित हैं. प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा. मुख्य परीक्षा 200 अंकों की होगी और इसी चरण के आधार पर उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.

आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

IBPS Clerk भर्ती के लिए उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करना होगा. एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 175 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि अन्य उम्मीदवारों को 850 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें 28 अगस्त की अंतिम तारीख का इंतजार नहीं करना चाहिए. आवेदन प्रक्रिया समय पर पूरी करने के साथ उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी पर भी फोकस करना होगा.

ये भी पढ़ें: योगी सरकार की बड़ी पहल, यूपी में 3195 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा मिलेगा रोजगार