UP International Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में आज यानी 25 सितंबर से यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आगाज होने जा रहा है. यह आयोजन 29 सितंबर तक चलेगा. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ट्रेड शो का उद्घाटन करेंगे. इस दौरान उत्तर प्रदेश की औद्योगिक क्षमता, निवेश की संभावनाओं और यहां तैयार होने वाले विभिन्न उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा.
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में इस बार 2400 से ज्यादा प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं. आयोजन में इलेक्ट्रॉनिक्स, डिफेंस कॉरिडोर, इलेक्ट्रिक व्हीकल, फार्मास्यूटिकल्स समेत कई प्रमुख क्षेत्रों को खास तौर पर प्रदर्शित किया जाएगा. इसके साथ ही वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट यानी ODOP के उत्पाद भी ट्रेड शो का प्रमुख आकर्षण रहेंगे. इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में 85 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधियों और विदेशी खरीदारों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है. ऑस्ट्रिया, जापान, रूस, सिंगापुर, बेलारूस और वियतनाम जैसे देश पार्टनर कंट्री के तौर पर हिस्सा ले रहे हैं. इससे उत्तर प्रदेश के स्थानीय उत्पादों और कारोबारियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच बनाने का अवसर मिल सकता है.
ये भी पढ़ें- CM Yogi Speech: गोरखनाथ मंदिर से सनातन संस्कृति पर CM Yogi ने कर दिया बड़ा ऐलान!