UP Election 2027 : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है. भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को आगामी चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी करने के बजाय प्रदेश की जनता से माफी मांगने के लिए माफीनामा जारी करना चाहिए. उन्होंने अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलाने की घटना का जिक्र करते हुए सपा से इसके लिए माफी मांगने की मांग की.
बृजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी को रामलला के दरबार में जाकर प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने सवाल उठाया कि सपा नेताओं ने 12 दिसंबर को रामलला के दरबार में जाने की बात कही थी, लेकिन वे वहां क्यों नहीं पहुंचे? उनके मुताबिक, सपा सनातन संस्कृति की बढ़ती प्रतिष्ठा को स्वीकार नहीं कर पा रही है. डिप्टी सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में प्रदेश में अपराध और माफिया का बोलबाला था. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार के दौरान गुंडों और माफियाओं को संरक्षण दिया गया. ऐसे में पार्टी को अपने पुराने कार्यकाल के लिए प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए.
ये भी पढ़ें- Breaking News: संसद के विशेष सत्र की खबर! Women Reservation पर होगा बड़ा फैसला? | Parliament Session