Ujjain Masjid Demolition: मस्जिद हटाने के विरोध में खड़े हुए हजारों मुसलमान? | Bulldozer Action

Ujjain Masjid Demolition: उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के लिए शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने के विरोध में प्रदर्शन, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले; करीब 2,000 पुलिसकर्मी तैनात.

Bharat 24

Ujjain Masjid Demolition: मध्य प्रदेश के उज्जैन में शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने की कार्रवाई को लेकर सोमवार को तनाव की स्थिति बन गई. सड़क चौड़ीकरण की योजना के तहत मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने का विरोध किया जा रहा है. प्रदर्शन के दौरान पुलिस और भीड़ के बीच टकराव की स्थिति बनी और पथराव के बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े.

स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में करीब 2,000 पुलिस जवानों को तैनात किया है. रिपोर्ट के मुताबिक शाही मस्जिद के आसपास करीब 500 मीटर के दायरे में बैरिकेडिंग कर आवाजाही को नियंत्रित किया गया है. भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच इलाके में तनाव बना हुआ है. विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पथराव किए जाने की खबर सामने आई. इसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने और इलाके को खाली कराने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े. मामले में एक महिला पुलिस अधिकारी के घायल होने की बात भी सामने आई है.

ये भी पढ़ें- Ujjain Shahi Masjid Demolition: उज्जैन में शाही मस्जिद पर बवाल! प्रशासन से भिड़ा मुस्लिम समाज!