Ujjain Shahi Masjid Demolition: उज्जैन में शाही मस्जिद पर बवाल! प्रशासन से भिड़ा मुस्लिम समाज!

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने के विरोध में प्रदर्शन के दौरान पथराव के बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात; मामले पर हाईकोर्ट में सुनवाई भी जारी.

Bharat 24

Ujjain Shahi Masjid Demolition: मध्य प्रदेश के उज्जैन में शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने की कार्रवाई को लेकर सोमवार को तनाव की स्थिति बन गई. सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ीकरण के प्रस्ताव को लेकर मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने का विरोध किया जा रहा है. विरोध के दौरान भीड़ और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति बनी और पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े.

यह पूरा मामला कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण की योजना से जुड़ा है. रिपोर्टों के मुताबिक करीब 900 मीटर लंबे मार्ग को लगभग 15 मीटर चौड़ा करने की योजना है. इसी प्रस्तावित चौड़ीकरण की जद में शाही मस्जिद का कुछ हिस्सा भी आ रहा है. प्रशासन का कहना है कि यह काम शहर में यातायात व्यवस्था और सिंहस्थ 2028 की तैयारियों से जुड़ा है.

ये भी पढ़ें- Ujjain Shahi Masjid Demolition : शाही मस्जिद पर चला बुलडोजर! 2 हजार जवान तैनात...भड़के मुसलमान!