बिहार में स्टेट हाईवे पर सफर होगा महंगा, सरकार ने टोल टैक्स के नए नियम को दी मंजूरी, जानें पूरी जानकारी

Bihar State Highways Toll Tax: अगर आप बिहार में अक्सर सड़क यात्रा करते हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है. राज्य सरकार ने राज्य राजमार्गों (State Highways) पर टोल टैक्स वसूलने के नए नियम को मंजूरी दे दी है.

Travel on state highways in Bihar to become costlier government approves new toll tax rules
Image Source: Social Media

Bihar State Highways Toll Tax: अगर आप बिहार में अक्सर सड़क यात्रा करते हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है. राज्य सरकार ने राज्य राजमार्गों (State Highways) पर टोल टैक्स वसूलने के नए नियम को मंजूरी दे दी है. यह फैसला कैबिनेट की बैठक में लिया गया. सरकार का कहना है कि टोल से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल राज्य की सड़कों की देखरेख, मरम्मत और बेहतर रखरखाव के लिए किया जाएगा.

किस वाहन पर कितना टोल लगेगा?

सरकार ने अलग-अलग तरह के वाहनों के लिए अलग टोल दरें तय की हैं.

  • निजी और छोटे वाहन: 1.25 रुपये प्रति किलोमीटर
  • कमर्शियल और बड़े वाहन: 8 रुपये प्रति किलोमीटर
  • कृषि कार्य में इस्तेमाल होने वाले वाहन: टोल टैक्स से छूट

रोज सफर करने वालों के लिए पास की सुविधा

जो लोग रोजाना स्टेट हाईवे पर यात्रा करते हैं, उनके लिए सरकार ने पास की व्यवस्था भी की है.

मासिक पास: 250 रुपये
सालाना पास: 2,500 रुपये

इस पास के जरिए नियमित यात्रा करने वाले लोगों को बार-बार टोल देने की जरूरत नहीं होगी.

सरकार ने क्यों लिया यह फैसला?

पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने कहा कि यह फैसला राज्य की सड़कों को बेहतर बनाने के लिए लिया गया है. उनके मुताबिक, टोल टैक्स से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल सड़क निर्माण, मरम्मत और रखरखाव पर किया जाएगा ताकि लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिल सके. उन्होंने यह भी कहा कि अब सड़क सुविधाओं का मुफ्त इस्तेमाल हमेशा संभव नहीं है और बेहतर व्यवस्था के लिए टोल जरूरी है.

क्या होगा फायदा?

सरकार का मानना है कि टोल टैक्स से मिलने वाले फंड से राज्य राजमार्गों की गुणवत्ता में सुधार होगा. इससे सड़कों का रखरखाव बेहतर होगा और यात्रियों को अच्छी सड़क सुविधाएं मिल सकेंगी.

ये भी पढ़ें- अयातुल्ला खामेनेई के जनाजे में दिखे उनके तीन बेटे, लेकिन मोजतबा अब भी गायब, जानें कारण