किसी के घर में कलह तो किसी की जेब पर संकट... इन 6 राशियों पर भारी पड़ेगा मंगल गोचर! रहना होगा सतर्क

12 नवंबर 2026 को मंगलदेव सिंह राशि में गोचर करने जा रहे हैं. ज्योतिष में मंगल को साहस, ऊर्जा, गुस्से, आत्मविश्वास और शारीरिक शक्ति का कारक माना जाता है.

transit of Mars in leo will trouble on these zodiac signs mangal gochar singh rashi
प्रतिकात्मक तस्वीर/ AI

Mangal Gochar 2026: 12 नवंबर 2026 को मंगलदेव सिंह राशि में गोचर करने जा रहे हैं. ज्योतिष में मंगल को साहस, ऊर्जा, गुस्से, आत्मविश्वास और शारीरिक शक्ति का कारक माना जाता है. वहीं, सिंह राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं. मंगल का यह गोचर लोगों की इच्छाओं, आत्मसम्मान और अपनी बात मनवाने की भावना को बढ़ा सकता है.

इस गोचर का असर सभी राशियों पर अलग-अलग देखने को मिल सकता है. कुछ लोगों के लिए यह समय नए अवसर लेकर आ सकता है, जबकि कुछ को रिश्तों, पैसों, नौकरी और निजी जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान गुस्से पर काबू रखना और जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचना जरूरी होगा. आइए जानते हैं कि मंगल के सिंह राशि में प्रवेश से किन राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

वृषभ राशि

मंगलदेव आपकी राशि से चौथे भाव में गोचर करेंगे. इस दौरान घर-परिवार से जुड़े मामलों में कुछ परेशानियां आ सकती हैं. परिवार के सदस्यों के साथ विचारों में अंतर होने से घर का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है. जमीन, मकान और वाहन से जुड़े मामलों में भी सोच-समझकर फैसला लेने की जरूरत होगी.

काम की जिम्मेदारियां बढ़ने के कारण आप परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे. इस दौरान मां की सेहत और उनकी जरूरतों का ध्यान रखें. घरेलू मामलों में जल्दबाजी करने के बजाय धैर्य से काम लें और घर में शांति बनाए रखने की कोशिश करें.

कर्क राशि

मंगलदेव आपकी राशि से दूसरे भाव में प्रवेश करेंगे. इस गोचर के दौरान पैसों और परिवार से जुड़े मामलों में सावधानी बरतनी होगी. आपके खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे बचत करना मुश्किल हो सकता है. परिवार के लोगों से बातचीत करते समय भी अपने शब्दों का ध्यान रखें, क्योंकि आपकी कोई बात विवाद की वजह बन सकती है.

इस दौरान बिना सोचे-समझे पैसे खर्च करने या किसी को बड़ी रकम उधार देने से बचें. अपने बजट पर ध्यान दें और पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें.

सिंह राशि

मंगलदेव आपकी ही राशि में यानी पहले भाव में गोचर करेंगे. इस दौरान आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ सकती है, लेकिन गुस्सा और जल्दबाजी आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं. आप अपनी बात मनवाने पर ज्यादा जोर दे सकते हैं. इसके कारण जीवनसाथी, सहकर्मियों या व्यापारिक साझेदारों के साथ मतभेद होने की आशंका है.

इस समय बेवजह की बहस से दूर रहें और कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच लें. वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतें. अपनी बढ़ी हुई ऊर्जा को विवादों में लगाने के बजाय अच्छे कामों में इस्तेमाल करना आपके लिए बेहतर रहेगा.

कन्या राशि

मंगलदेव आपकी राशि से बारहवें भाव में गोचर करेंगे. इस दौरान आपके खर्च बढ़ सकते हैं और पैसों से जुड़ा दबाव महसूस हो सकता है. विदेश यात्रा या विदेशी संपर्कों से जुड़े कामों में देरी हो सकती है. कार्यस्थल पर राजनीति और विरोधियों से भी सतर्क रहने की जरूरत होगी.

नींद पूरी न होने और मानसिक थकान के कारण काम पर असर पड़ सकता है. ऐसे में फालतू खर्चों से बचें और अपनी जरूरी योजनाओं को हर किसी के साथ साझा न करें. अपनी सेहत और आराम का भी ध्यान रखें.

मकर राशि

मंगलदेव आपकी राशि से आठवें भाव में गोचर करेंगे. इस दौरान अचानक होने वाले बदलावों और पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतनी होगी. कर्ज, बीमा, वसीयत और साझा संपत्ति से जुड़े कामों में उलझन आ सकती है.

किसी भी वित्तीय दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह पढ़ लें. जोखिम भरे निवेश से दूर रहना बेहतर होगा. वाहन चलाते समय और मशीनों का इस्तेमाल करते समय भी सतर्क रहें. सेहत से जुड़ी किसी परेशानी को नजरअंदाज न करें और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ से सलाह लें.

कुंभ राशि

मंगलदेव आपकी राशि से सातवें भाव में प्रवेश करेंगे. इस भाव का संबंध विवाह, जीवनसाथी और व्यापारिक साझेदारी से होता है. इस दौरान गुस्से और अहंकार के कारण जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ मतभेद हो सकते हैं. छोटी-सी बात भी बड़ा विवाद बन सकती है.

व्यापार करने वाले लोगों को किसी भी नए समझौते या साझेदारी से पहले सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ना चाहिए. रिश्तों में खुलकर बातचीत करें और गुस्से में कोई बड़ा फैसला न लें. आपसी समझ और तालमेल बनाए रखने से कई परेशानियों को टाला जा सकता है.