हिमाचल में दर्दनाक हादसा, तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर यात्रियों से भरी बस पलटी, सात लोगों की मौत, 11 घायल

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर चालुज मोड़ के पास यात्रियों से भरी एक निजी शर्मा बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

Tragic accident in Himachal Pradesh bus overturns on Tissa-Bairagarh road
Image Source: Social Media

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर चालुज मोड़ के पास यात्रियों से भरी एक निजी शर्मा बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक बस में करीब 20 से 25 यात्री सवार थे.

हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य के घायल होने की सूचना है. दुर्घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को अस्पताल पहुंचाने की तैयारी की गई.

पुलिस ने की हादसे की पुष्टि

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके के लिए रवाना हुई. चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बस हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार सात लोगों की मौत हुई है और कुछ यात्री घायल हुए हैं.

पुलिस के अनुसार अभी हादसे की असली वजह सामने नहीं आई है. मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच करेगी और यह पता लगाया जाएगा कि बस किस वजह से अनियंत्रित होकर पलटी.

राहत और बचाव कार्य जारी

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की. पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने में जुटी हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की प्रक्रिया जारी है. पुलिस हादसे से जुड़ी पूरी जानकारी जुटा रही है.

ये भी पढ़ें- UPI Charge: 95% ट्रांजेक्शन रहेंगे फ्री, छोटे दुकानदारों पर नहीं लगेगा चार्ज, किसे देना होगा पैसा?