Surya Grahan: दो साल बाद लगेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, आसमान में होगा दुर्लभ नजारा, क्या भारत में दिखेगा?

करीब दो साल बाद दुनिया एक बार फिर दुर्लभ पूर्ण सूर्य ग्रहण देखने वाली है. 12 अगस्त को यह खास खगोलीय घटना होगी, जिसे दुनिया के कुछ देशों में साफ देखा जा सकेगा.

Total solar eclipse to occur a rare celestial spectacle will it be visible in India
प्रतिकात्मक तस्वीर/ FreePik

Surya Grahan: करीब दो साल बाद दुनिया एक बार फिर दुर्लभ पूर्ण सूर्य ग्रहण देखने वाली है. 12 अगस्त को यह खास खगोलीय घटना होगी, जिसे दुनिया के कुछ देशों में साफ देखा जा सकेगा. इस बार की सबसे बड़ी खास बात यह है कि कई जगहों पर सूर्यास्त के समय पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा, जो बहुत कम देखने को मिलता है.

क्या होता है सूर्य ग्रहण?

सूर्य ग्रहण तब होता है जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीध में आ जाते हैं. इस दौरान चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है और सूर्य की रोशनी कुछ समय के लिए रुक जाती है. जब चंद्रमा पूरी तरह सूर्य को ढक लेता है, तब उसे पूर्ण सूर्य ग्रहण कहा जाता है. इस दौरान दिन में भी कुछ समय के लिए अंधेरा जैसा माहौल बन जाता है.

कहां से शुरू होगा ग्रहण?

इस बार सूर्य ग्रहण की शुरुआत रूस के तायमिर प्रायद्वीप से होगी. वहां लोग आंशिक सूर्य ग्रहण देख पाएंगे. इसके बाद ग्रहण आगे बढ़ते हुए दूसरे देशों तक पहुंचेगा.

इन देशों में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण

नासा के मुताबिक, 12 अगस्त का पूर्ण सूर्य ग्रहण ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन के उत्तरी हिस्से और पुर्तगाल के कुछ इलाकों में दिखाई देगा. इनमें स्पेन सबसे खास जगह होगी, क्योंकि वहां सूर्यास्त के समय पूर्ण सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा.

इसके अलावा यूरोप और उत्तरी अफ्रीका के कई देशों में आंशिक सूर्य ग्रहण भी दिखाई देगा.

क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण?

इस बार भारत में सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा. इसकी वजह यह है कि ग्रहण का रास्ता भारत से काफी दूर रहेगा. जिस समय यह ग्रहण होगा, उस समय भारत में रात होगी. इसलिए भारत के लोग इस दुर्लभ खगोलीय घटना को सीधे नहीं देख पाएंगे.

क्यों खास है यह ग्रहण?

सूर्यास्त के समय पूर्ण सूर्य ग्रहण बहुत कम देखने को मिलता है. यही कारण है कि 12 अगस्त का यह ग्रहण अंतरिक्ष और खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों के लिए बेहद खास माना जा रहा है. दुनिया के कई देशों में लोग इस दुर्लभ नजारे को देखने की तैयारी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- अमेरिकी हमले के बाद ईरान का जबरदस्त पलटवार, IRGC ने जॉर्डन में US कमांड यूनिट तबाह करने का किया दावा