मेष राशि
शुक्रवार का दिन मेष राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में अच्छा रह सकता है. हालांकि, कारोबार में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा. बजट बनाकर चलें और किसी अनजान व्यक्ति की बातों में आकर कोई फैसला न लें. जरूरी कामों में लापरवाही न करें. व्यस्तता के बीच परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा.
वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आ सकता है. किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल होने का मौका मिलेगा. व्यापार में मजबूती आएगी और आर्थिक स्थिति बेहतर होने से मन प्रसन्न रहेगा. पुरानी चिंता दूर हो सकती है. पारिवारिक मामलों में अपनी मनमर्जी चलाने के बजाय वरिष्ठ सदस्यों की सलाह लें.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में अपने अनुभवों का पूरा लाभ मिल सकता है. सामाजिक गतिविधियों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और किसी नए पद की जिम्मेदारी मिलने के योग हैं. जमीन-जायदाद से जुड़े विवादित मामलों पर नजर रखें. पुराना लेन-देन परेशानी बढ़ा सकता है. विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए वरिष्ठों की मदद लेनी चाहिए.
कर्क राशि
कर्क राशि के जातक शुक्रवार को सामाजिक और जनकल्याण से जुड़े कार्यों में हिस्सा लेकर अपनी पहचान बना सकते हैं. कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होंगी और परिवार का सहयोग मिलेगा. आय में बढ़ोतरी से मन प्रसन्न रहेगा. परिवार के किसी सदस्य से जरूरी सूचना मिल सकती है. यात्रा पर जाने से पहले माता-पिता की सलाह लें और उनसे किया वादा पूरा करें.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन जरूरी कामों को समय पर पूरा करने का रहेगा. कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं, जिससे कुछ लोग ईर्ष्या भी कर सकते हैं. व्यापार में दूसरों की बातों में आने से बचें. बचत योजनाओं में निवेश करना भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को सम्मान मिलने के योग हैं.
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों की नेतृत्व क्षमता में निखार आएगा. कारोबार में दिन मिला-जुला रह सकता है, लेकिन टीम के साथ मिलकर काम करने से अच्छे परिणाम मिलेंगे. बड़े लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें और सभी को साथ लेकर चलें. पारिवारिक समस्याओं को लेकर माता-पिता से बातचीत कर सकते हैं. घर, मकान या दुकान खरीदने की योजना भी पूरी हो सकती है.
तुला राशि
तुला राशि वालों को शुक्रवार को आर्थिक लेन-देन में स्पष्टता बनाए रखनी होगी. ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से लिया गया उधार रिश्तों में तनाव पैदा कर सकता है. कार्यक्षेत्र में बेवजह की बहस से बचें और अपनी जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करें. आलस्य के कारण जरूरी काम अटक सकते हैं. आसपास मौजूद विरोधियों से सतर्क रहें.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुक्रवार सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है. आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप पूरे उत्साह के साथ अपने कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे. राजनीति से जुड़े लोगों को किसी बड़े पद की जिम्मेदारी मिल सकती है. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को मेहनत जारी रखनी चाहिए.
धनु राशि
धनु राशि वालों को शुक्रवार को हर कदम सोच-समझकर उठाना होगा. पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतें और सभी के साथ तालमेल बनाए रखें. गुस्से में आकर कोई फैसला लेने से परेशानी हो सकती है. घर में चल रही अनबन दूर होने के संकेत हैं. किसी बड़ी उपलब्धि पर ध्यान केंद्रित रखें. भूमि, भवन या मकान की खरीदारी के लिए दिन अनुकूल रह सकता है.
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है और किसी सामूहिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा. अपनी जीवनशैली में सुधार करने की कोशिश करेंगे. निवेश करने से पहले पिता की सलाह जरूर लें. दोस्तों के साथ घूमने की योजना बन सकती है, लेकिन जीवनसाथी की नाराजगी को नजरअंदाज न करें.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन मिला-जुला रहने वाला है. आपका व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा और घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है. मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा. जीवनस्तर बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास सफल हो सकते हैं. मन की कोई इच्छा पूरी होने से खुशी मिलेगी, हालांकि किसी मित्र की सेहत चिंता का कारण बन सकती है.
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए शुक्रवार आत्मविश्वास और सफलता के नए अवसर लेकर आ सकता है. कारोबार की दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी और रचनात्मक कार्यों से लाभ हो सकता है. किसी नए काम की शुरुआत करने का विचार बना सकते हैं. विदेश से जुड़े कारोबार में सावधानी बरतें और साझेदारी में कोई भी फैसला सोच-विचारकर लें. रिश्तों में भावनात्मक मजबूती आएगी.
ये भी पढ़ें- Chhath Puja 2026: कब है नहाय-खाय, खरना और संध्या अर्घ्य? जानें छठ महापर्व के चारों दिनों की पूरी तारीखें