Kal Ka Rashifal: 27 नवंबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने वाला है. मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की संकष्टी चतुर्थी और शुभ योग का संयोग कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आ सकता है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल का असर नौकरी, व्यापार, पारिवारिक जीवन, प्रेम संबंधों और आर्थिक स्थिति पर देखने को मिलेगा. कुछ जातकों को करियर में सफलता मिल सकती है, तो कुछ को रिश्तों और स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहना होगा. आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का कल का राशिफल.
27 नवंबर 2026 का पंचांग
शुक्रवार को मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि सुबह 9 बजकर 51 मिनट तक रहेगी, इसके बाद संकष्टी चतुर्थी शुरू होगी. आर्द्रा नक्षत्र दोपहर 3 बजकर 9 मिनट तक रहेगा, फिर पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ होगा. सुबह 9 बजकर 51 मिनट तक विष्टि यानी भद्रा करण रहेगा. इसके बाद बव करण प्रभावी होगा, जो रात 8 बजकर 13 मिनट तक रहेगा. वहीं शुभ योग रात 11 बजकर 51 मिनट तक रहेगा. शुक्रवार मां महालक्ष्मी की आराधना के लिए विशेष माना जाता है.
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भागीदारी के लिहाज से अच्छा रहेगा. रोजगार के क्षेत्र में सुधार होगा और नए अवसर मिलने की संभावना है. संपत्ति से जुड़ी पुरानी परेशानियां दूर हो सकती हैं. कारोबार में सकारात्मक बदलाव आने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. बच्चों की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. हालांकि शाम के समय स्वास्थ्य और खानपान का विशेष ध्यान रखें.
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार खुशियां लेकर आ सकता है. परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार मिलने की संभावना है. पिता की सेहत का ध्यान रखें और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें. कार्यक्षेत्र में शुरू किए गए कामों में सफलता मिलेगी. लव पार्टनर के साथ समय बिताने और डिनर डेट पर जाने का मौका मिल सकता है. शाम तक परिस्थितियों में सुधार होगा और पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है. पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है. कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी से बचें, क्योंकि इससे काम बिगड़ने और नुकसान होने की आशंका है. वाहन में खराबी आने से अचानक खर्च बढ़ सकता है. विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिलने के योग हैं. वैवाहिक जीवन में अनबन हो सकती है, लेकिन शाम को किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न कर सकती है.
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातक शुक्रवार को अपनी बुद्धि और विवेक से नए अवसर तलाशने में सफल रहेंगे. संपत्ति से जुड़ा कोई पारिवारिक विवाद चल रहा है तो वरिष्ठ अधिकारी की मदद से उसका समाधान हो सकता है. उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी होगी. भाई-बहनों और मित्रों का सहयोग मिलेगा. जीवनसाथी की सलाह कार्यक्षेत्र में लाभ दिला सकती है. शाम को दान-पुण्य के कार्यों में रुचि बढ़ेगी और कोई शुभ समाचार मिल सकता है.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों को शुक्रवार को कार्यक्षेत्र में विशेष सावधानी बरतनी होगी. किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से बचें, क्योंकि मामला कानूनी परेशानी तक पहुंच सकता है. रोजगार के क्षेत्र में अस्थिरता के कारण मानसिक तनाव रह सकता है. पारिवारिक समस्याओं को धैर्य से सुलझाने की कोशिश करें. बड़ों के सहयोग से सरकारी काम पूरे होने की संभावना है. व्यापारियों को नकदी की कमी परेशान कर सकती है. शाम को धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन सकारात्मक रहने वाला है. परिवार में सुखद माहौल रहेगा और कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव तथा प्रतिष्ठा बढ़ेगी. हालांकि कुछ अनावश्यक खर्च सामने आ सकते हैं. जीवनसाथी के साथ बच्चों के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं. संपत्ति या वाहन खरीदने की इच्छा पूरी होने के योग हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे. शाम को दोस्तों के साथ सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए शुक्रवार मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आ सकता है. परिवार में खुशियां रहेंगी और किसी सदस्य से शुभ समाचार मिलने की संभावना है. दान-पुण्य और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे. नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में सुकून और आराम मिलेगा. आपके साहस और पराक्रम की सराहना हो सकती है. कारोबारियों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं. हालांकि मौसम में बदलाव के साथ अपनी सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुक्रवार कारोबार के लिहाज से लाभकारी रह सकता है. नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो भाग्य का साथ मिलेगा. संतान की नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. विद्यार्थियों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के संकेत हैं. पारिवारिक कारोबार में पिता की मदद से मुश्किल परिस्थितियां दूर होंगी. शाम को किसी धार्मिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिल सकता है.
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों को शुक्रवार पारिवारिक मामलों में संयम बरतने की जरूरत है. किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद हो सकते हैं. गुस्से पर नियंत्रण नहीं रखा तो रिश्तों में दूरी बढ़ सकती है. विद्यार्थियों को सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी. स्वास्थ्य और खानपान को लेकर लापरवाही न करें. कारोबार में लेन-देन करते समय सावधानी बरतें, अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है. जीवनसाथी के लिए उपहार खरीदने से रिश्तों में मिठास बढ़ेगी.
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए शुक्रवार राहत देने वाला साबित हो सकता है. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और अपनी सेहत का ध्यान रखें. लव पार्टनर से मुलाकात हो सकती है और भविष्य की योजनाओं पर बातचीत होगी. राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को जनता का सहयोग मिल सकता है. व्यापार में आपकी निर्णय लेने की क्षमता लाभ दिलाएगी. किसी पुराने विवाद का समाधान होने से मानसिक तनाव कम होगा. शाम को देव दर्शन का अवसर मिलेगा.
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के लिए शुक्रवार नई योजनाओं और अवसरों से भरा रह सकता है. व्यापारियों को भविष्य के लिए अच्छी योजनाएं बनाने का मौका मिलेगा. पिता के साथ संबंधों में सुधार आएगा और उनकी सलाह से लाभ होगा. कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना हो सकती है. व्यापारिक सौदों में सफलता मिलने की संभावना है. निजी और पेशेवर जीवन की पुरानी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है. शाम दोस्तों और प्रियजनों के साथ मौज-मस्ती में बीतेगी.
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन खुशियां लेकर आ सकता है. अच्छे कार्यों से परिवार का मान-सम्मान बढ़ेगा और बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा. व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होने के योग हैं और प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देने में सफल रहेंगे. रोजगार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. बड़े भाई का सहयोग आपके काम आएगा. यदि आप किसी कर्ज से परेशान हैं तो उससे छुटकारा मिलने की संभावना है. शाम को घर में मेहमानों के आने से खुशी का माहौल रहेगा.
ये भी पढ़ें- दिसंबर में ग्रहों की चाल बदलेगी किस्मत का खेल, कन्या-तुला को फायदा तो इन राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें