The Kerala Story 2 Collection: 13वें दिन 'द केरल स्टोरी 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, जानें टोटल कलेक्शन

The Kerala Story 2 BO Collection: फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बना चुकी है, हालांकि यह अपने पहले पार्ट 'द केरल स्टोरी' की तरह अविश्वसनीय सफलता नहीं हासिल कर पाई.

The Kerala Story 2 goes beyond total box office Collection
Image Source: Social Media

The Kerala Story 2 BO Collection: फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बना चुकी है, हालांकि यह अपने पहले पार्ट 'द केरल स्टोरी' की तरह अविश्वसनीय सफलता नहीं हासिल कर पाई. बावजूद इसके, फिल्म ने अपने बजट से अधिक कलेक्शन किया है और दूसरे मंगलवार को 30 प्रतिशत की कमाई में उछाल देखा गया है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन, यानी दूसरे बुधवार को कितना कलेक्शन किया और क्या यह 50 करोड़ के क्लब में प्रवेश कर पाएगी.

'द केरल स्टोरी 2’ ने 13वें दिन किया शानदार कलेक्शन

'द केरल स्टोरी 2' ने सिनेमाघरों में अपने पहले दिन फीकी शुरुआत की थी, लेकिन फिर इसने दूसरे दिन से रफ्तार पकड़ ली. महज 9 दिनों में फिल्म ने अपना बजट वसूल कर लिया और अब यह मुनाफा कमाकर मेकर्स की तिजोरियों को भर रही है. दूसरे हफ्ते में भी यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है. दूसरे बुधवार यानी 13वें दिन फिल्म ने 1.39 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, 'द केरल स्टोरी 2' की 13 दिनों की कुल नेट कमाई अब 38.44 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि इसका भारत में ग्रॉस कलेक्शन 43.29 करोड़ रुपये हो गया है.

50 करोड़ तक पहुंचने में कितनी दूर?

हालांकि 'द केरल स्टोरी 2' पहले पार्ट की तरह बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा पाई, लेकिन इसने अच्छी खासी कमाई की है. फिल्म अब 50 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच रही है. इसके लिए फिल्म को करीब 12 करोड़ और कमाने होंगे. अगर तीसरे वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल आता है, तो यह 50 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है.

हालांकि, 19 मार्च को रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, जो 'द केरल स्टोरी 2' की कमाई पर असर डाल सकती है. ऐसे में इस फिल्म के पास केवल कुछ ही दिन बाकी हैं, और इसे अपनी पूरी ताकत से कलेक्शन करना होगा. यह देखना दिलचस्प होगा कि 'द केरल स्टोरी 2' इस चुनौती का सामना कैसे करती है और कितनी कमाई कर पाती है.

'द केरल स्टोरी 2’ की स्टार कास्ट और कहानी

'द केरल स्टोरी 2' का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है और फिल्म को विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म तीन भारतीय लड़कियों की कहानी है, जो प्यार की तलाश में अपने परिवार की उम्मीदों को तोड़ देती हैं. लेकिन उनके फैसले उन्हें एक ऐसी दुनिया में ले जाते हैं, जहां मैनिपुलेशन और कंट्रोल धीरे-धीरे उनकी ज़िंदगी पर हावी हो जाता है. फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया, ऐश्वर्या ओझा, सुमित गहलावत और अर्जन सिंह औजला मुख्य भूमिका में हैं.

ये भी पढ़ें: फाइटर के अज़हर अख्तर से नागबंधम के अहमद शाह अब्दाली तक, बड़े पर्दे पर चला ऋषभ साहनी का जादू