Nida Khan Arrest: नासिक के टीसीएस मामले की मुख्य आरोपी निदा खान अब पुलिस के हाथ लगी है. निदा पर धर्म परिवर्तन और यौन शोषण से जुड़े 40 से ज्यादा मामले दर्ज हैं. बीती रात नासिक पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया, जिससे अब इस केस से जुड़े कई राज सामने आएंगे. बताया जा रहा है कि नासिक पुलिस अब कोर्ट में भी जाएगी. निदा खान टीसीएस धर्मांतरण केस की मुख्य आरोपी थी. उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने पूरी तैयारी की थी. 20 पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में चार दिनों से उसका पीछा कर रहे थे.
कैसे हुई गिरफ्तारी?
निदा खान छत्रपति संभाजीनगर के नारेगांव स्थित अपने रिश्तेदार के फ्लैट में छिपी हुई थी. गिरफ्तारी से बचने के लिए वह 3-4 दिन तक अपने माता-पिता, भाई और मौसी के साथ वहां रुकी थी. उसके साथ कुल 5 लोग थे. निदा कुछ वकीलों से संपर्क में थी और हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी देने की तैयारी कर रही थी. ध्यान देने वाली बात है कि टीसीएस ने उसे सस्पेंड कर रखा है.
पुलिस को तकनीकी तरीके से उसका ठिकाना पता चला. 20 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की टीम पिछले 3-4 दिन से इलाके की निगरानी कर रही थी. इस दौरान पुलिस ने खाकी वर्दी और पुलिस वाहनों का इस्तेमाल नहीं किया ताकि निदा को भनक न लगे.
सूत्रों के अनुसार, पिछले एक महीने में निदा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए नासिक, ठाणे, भिवंडी, मुंब्रा और संभाजीनगर में रहना बदला. गुरुवार देर रात उसे न्यायाधीश के सामने पेश किया गया. वहां से उसे ट्रांजिट रिमांड पर नासिक लाया गया. अब पुलिस उससे जांच कर रही है कि उसे मदद किसने दी और उसके अंतरराष्ट्रीय संपर्क कौन-कौन हैं.
निदा खान पर आरोप
निदा पर आरोप है कि उसने पीड़िता को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया. उसे बुर्का पहनाया गया और इस्लामिक किताबें पढ़ने को दी गईं. उसने पीड़िता के मोबाइल में धार्मिक एप्स इंस्टॉल किए और इंस्टाग्राम, यूट्यूब वीडियो भेजकर धार्मिक शिक्षा दी.
मुख्य आरोपी दानिश शेख ने पीड़िता के दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए थे. जांच में सामने आया कि दानिश और तौसिफ, पीड़िता को नौकरी के बहाने मलेशिया भेजने की योजना बना रहे थे. पुलिस अब देख रही है कि क्या निदा को इस काम के लिए कोई बाहरी मदद मिली थी.
जमानत याचिका रद्द
निदा की अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट ने रद्द कर दी थी. अभियोजन ने कहा कि अगर उसे जमानत मिलती है, तो वह शिकायतकर्ता और गवाहों को दबाव में ला सकती है. पुलिस को संदेह है कि निदा ने अन्य महिलाओं के साथ भी ऐसे कृत्य किए होंगे.
ये भी पढ़ें- Weather Update: 12 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने और तूफान की संभावना, IMD ने दी