उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि "सरकार सदन में उठाए गए हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है." सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जनहित के मुद्दों से बचने, विकास कार्यों में राजनीति करने और सदन की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया. उनके इस बयान के बाद विधानसभा में सियासी माहौल गरमा गया.