हॉरर, कॉमेडी, भरपूर सस्पेंस... Netflix पर तहलका मचा रही ये फिल्म, IMDb पर मिली है शानदार रेटिंग

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते नई फिल्में और वेब सीरीज़ रिलीज होती हैं, लेकिन कुछ ही कंटेंट ऐसी होती हैं जो दर्शकों का ध्यान पूरी तरह खींच लेती हैं. ऐसी ही एक फिल्म है तेलुगु हॉरर-कॉमेडी 'राकासा'...

telugu film Raakaasa trending on trending india check imdb rating
Image Source: Social Media

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते नई फिल्में और वेब सीरीज़ रिलीज होती हैं, लेकिन कुछ ही कंटेंट ऐसी होती हैं जो दर्शकों का ध्यान पूरी तरह खींच लेती हैं. ऐसी ही एक फिल्म है तेलुगु हॉरर-कॉमेडी 'राकासा', जिसने नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच हलचल मचा दी है.

कहानी में डर, रहस्य और कॉमेडी का तड़का

'राकासा' की कहानी एक रहस्यमयी किले और वहां रहने वाले कथित राक्षस के इर्द-गिर्द घूमती है. गांव वाले सदियों से मानते आए हैं कि अगर राक्षस के नियमों का पालन नहीं किया गया तो पूरे गांव का नाश हो जाएगा. लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब अमेरिका से लौटा एक युवक इन पुरानी मान्यताओं को अनजाने में चुनौती देता है. इससे शुरू होता है डर, रहस्य और कॉमेडी का संगम, जो दर्शकों को बांधे रखता है.

नेटफ्लिक्स पर धमाकेदार प्रदर्शन

1 मई 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई 'राकासा' ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा और टॉप 10 ट्रेडिंग लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया. यह फिल्म तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी उपलब्ध है. फिल्म ने मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की 'दो दीवाने दो शहर में' को पछाड़ा है, वहीं हॉलीवुड फिल्म 'एपेक्स' केवल एक ही स्थान पर आगे है.

IMDB रेटिंग और रनटाइम

दो घंटे 10 मिनट लंबी इस फिल्म में सस्पेंस और मनोरंजन का भरपूर मिश्रण है. हॉरर-कॉमेडी प्रेमियों के लिए यह एक बेहतर विकल्प है. फिल्म की IMDB रेटिंग 7.2 है, जो दर्शकों के बीच इसके पसंद किए जाने का संकेत देती है.

फिल्म की कास्ट और टीम

'राकासा' में संगीत सोभन और नयन सारिका, वेन्नेला किशोर, गेटअप श्रीनु, ब्रह्माजी और तनिकेला भरणी मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म को निहारिका कोनिडेला ने प्रोड्यूस किया है और मनासा शर्मा ने इसे डायरेक्ट किया है.

ये भी पढ़ें: Drishyam 3 Advance Booking: रिलीज से पहले ही मोहनलाल की 'दृश्यम 3' की धूम, एडवांस बुकिंग ने मचाया बवाल