कल लॉन्च होगा Vivo का धांसू 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगी 7050mAh की बड़ी बैटरी

Vivo T5 5G Price: वीवो भारत में अपनी T-सीरीज का एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है. कंपनी 2 सितंबर को Vivo T5 5G को भारतीय बाजार में पेश करेगी. लॉन्च से पहले ही कंपनी ने फोन के कई फीचर्स की जानकारी शेयर कर दी है.

Tech Vivo impressive 5G phone launches tomorrow feature a 144Hz display massive 7050mAh battery
Image Source: Social Media

Vivo T5 5G Price: वीवो भारत में अपनी T-सीरीज का एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है. कंपनी 2 सितंबर को Vivo T5 5G को भारतीय बाजार में पेश करेगी. लॉन्च से पहले ही कंपनी ने फोन के कई फीचर्स की जानकारी शेयर कर दी है.

नए फोन में बड़ी बैटरी के साथ दमदार प्रोसेसर, हाई रिफ्रेश रेट वाला कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और बेहतर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है. फोन में 7,050mAh की बैटरी और 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है.

Vivo T5 5G की संभावित कीमत

वीवो ने अभी Vivo T5 5G की आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है. हालांकि, अलग-अलग रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन की कीमत 35,000 रुपये से 50,000 रुपये के बीच हो सकती है. इसका शुरुआती मॉडल 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आने की उम्मीद है. फोन की सही कीमत और बिक्री की तारीख की जानकारी लॉन्च के समय ही सामने आएगी.

Vivo T5 5G में मिलेगा 144Hz AMOLED डिस्प्ले

फोन में 6.83 इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है. इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा. कंपनी फोन की स्क्रीन में 2,000 निट्स तक की पीक HBM ब्राइटनेस भी दे सकती है. हाई रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग और गेमिंग के दौरान स्क्रीन काफी स्मूद रहने की उम्मीद है.

7050mAh की बड़ी बैटरी

Vivo T5 5G में बड़ी 7,050mAh बैटरी मिलने वाली है. फोन में 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है. इस बड़ी बैटरी का फायदा उन यूजर्स को मिलेगा जो फोन पर लंबे समय तक वीडियो देखते हैं, गेम खेलते हैं या ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं.

फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट मिलने की बात सामने आई है. इसके अलावा स्मार्टफोन को IP68 और IP69 रेटिंग भी मिल सकती है. इसका मतलब है कि फोन धूल और पानी से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा.

Vivo T5 5G का कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे 50MP का Sony IMX882 मुख्य कैमरा दिया जा सकता है. इसमें OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन का सपोर्ट भी मिलेगा. इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है.

फोन के फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिल सकता है. कुल मिलाकर Vivo T5 5G में बड़ी बैटरी, तेज डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर के साथ अच्छा कैमरा सेटअप मिलने वाला है. अब देखना होगा कि कंपनी लॉन्च के समय इसकी कीमत कितनी रखती है और यह फोन बाजार में किस तरह की टक्कर देता है.

ये भी पढ़ें- Apple Event 2026: Apple का सितंबर में बड़ा धमाका! iPhone 18 Pro के साथ पहली बार आएगा Fold Ultra