Apple Event 2026: Apple के फैंस के लिए सितंबर का महीना बेहद खास होने वाला है. कंपनी अपने आगामी लॉन्च इवेंट में नई iPhone सीरीज के साथ कई बड़े ऐलान कर सकती है. Apple ने आधिकारिक तौर पर 9 सितंबर को इवेंट आयोजित करने की पुष्टि कर दी है. भारतीय समय के मुताबिक यह इवेंट रात 10:30 बजे शुरू होगा. इस दौरान iPhone 18 Pro सीरीज के साथ कंपनी के पहले फोल्डेबल iPhone की भी झलक देखने को मिल सकती है.
iPhone 18 Pro सीरीज में आएंगे दो मॉडल
रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple इस बार iPhone 18 Pro सीरीज के तहत iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को पेश कर सकता है. दोनों स्मार्टफोन में कंपनी के नए और ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर का इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद है. इसके अलावा कैमरा सिस्टम में अपग्रेड और बेहतर बैटरी बैकअप मिलने की भी चर्चा है. हालांकि, Apple ने अभी इन फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. लॉन्च से पहले सामने आई जानकारियां लीक्स और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं, इसलिए अंतिम स्पेसिफिकेशन लॉन्च के समय ही स्पष्ट होंगे.
डिजाइन में बड़ा बदलाव नहीं
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो iPhone 18 Pro का डिजाइन मौजूदा iPhone 17 Pro से बहुत ज्यादा अलग नहीं होगा. फोन के रियर पैनल पर कैमरा मॉड्यूल की पोजिशनिंग में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. हालांकि, कैमरा सेंसर में अपग्रेड देखने को मिल सकता है, जिससे फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का अनुभव बेहतर हो सकता है.
छोटा होगा Dynamic Island
iPhone 18 Pro के डिस्प्ले में भी बहुत बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है, लेकिन Dynamic Island को छोटा किए जाने की खबरें जरूर सामने आई हैं. अगर ऐसा होता है तो स्क्रीन पर कंटेंट के लिए ज्यादा जगह उपलब्ध हो सकती है और यूजर्स को पहले की तुलना में बेहतर डिस्प्ले एक्सपीरियंस मिल सकता है.
A20 Pro चिपसेट से मिलेगा दमदार परफॉर्मेंस
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में Apple के नए A20 Pro चिपसेट का इस्तेमाल किए जाने की चर्चा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह चिप 2nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर तैयार की जा सकती है. इससे परफॉर्मेंस के साथ-साथ पावर एफिशिएंसी में भी सुधार देखने को मिल सकता है.
पहली बार फोल्डेबल iPhone पर नजर
Apple इस इवेंट में अपने पहले फोल्डेबल iPhone को भी पेश कर सकता है, जिसे रिपोर्ट्स में iPhone Fold Ultra नाम दिया जा रहा है. कंपनी का यह डिवाइस बुक-स्टाइल फोल्डेबल डिजाइन के साथ आ सकता है, जो Samsung Galaxy Z Fold जैसे फोन्स की तर्ज पर होगा. लीक्स के मुताबिक, फोल्डेबल iPhone में बाहर की तरफ करीब 5.3 से 5.5 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है. फोन को खोलने पर स्क्रीन का साइज लगभग 7.8 इंच तक हो सकता है. दोनों डिस्प्ले में 120Hz ProMotion सपोर्ट मिलने की भी बात कही जा रही है.
ये भी पढ़ें- एक क्लिक में फोन हो सकता है हैक! फेसबुक-इंस्टाग्राम से भूलकर भी डाउनलोड न करें ये ऐप्स