Smart Plug Safety: आजकल कई घरों में स्मार्ट बल्ब, स्मार्ट प्लग, स्मार्ट स्पीकर और दूसरे इंटरनेट से जुड़े डिवाइस इस्तेमाल हो रहे हैं. लोग अपने घर को ज्यादा आधुनिक बनाने के लिए ऐसे गैजेट तेजी से खरीद रहे हैं. लेकिन गलत तरीके से इस्तेमाल करने पर यही डिवाइस नुकसान भी पहुंचा सकते हैं.
डिवाइस की पावर रेटिंग क्यों जरूरी है?
किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर आमतौर पर Voltage (V), Watt (W) और Ampere (A) की जानकारी लिखी होती है. इनमें Ampere की वैल्यू खास तौर पर महत्वपूर्ण होती है क्योंकि इससे पता चलता है कि डिवाइस अधिकतम कितना करंट संभाल सकता है.
Smart Plug के साथ Power Strip लगाना क्यों खतरनाक हो सकता है?
Smart Plug का इस्तेमाल एक डिवाइस को स्मार्ट तरीके से ऑन-ऑफ करने के लिए किया जाता है. समस्या तब होती है जब लोग Smart Plug में Power Strip लगा देते हैं और उसमें कई डिवाइस एक साथ जोड़ देते हैं. ऐसी स्थिति में सभी डिवाइस मिलकर Smart Plug की क्षमता से ज्यादा बिजली खींच सकते हैं. इससे प्लग पर अतिरिक्त लोड पड़ता है और वह गर्म होने लगता है.
क्या हो सकता है?
क्या Smart Power Strip पूरी तरह सुरक्षित है?
मार्केट में मिलने वाले ज्यादातर Smart Power Strip लगभग 15A या उससे कम लोड के लिए बनाए जाते हैं. इसलिए इनमें भी बहुत ज्यादा बिजली खींचने वाले उपकरण, जैसे हीटर, माइक्रोवेव या बड़े एसी, एक साथ लगाना सुरक्षित नहीं माना जाता.
सबसे सुरक्षित तरीका क्या है?
अगर आपको कई डिवाइस एक साथ इस्तेमाल करने हैं, तो Power Strip को सीधे दीवार के सॉकेट में लगाएं, Smart Plug के जरिए नहीं. अगर अलग-अलग डिवाइस को स्मार्ट कंट्रोल देना चाहते हैं, तो हर डिवाइस के लिए अलग Smart Plug इस्तेमाल करना बेहतर रहता है. इससे ओवरलोडिंग का खतरा कम होता है और आपके इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ज्यादा सुरक्षित रहते हैं.
ध्यान रखें
ये भी पढ़ें- अयातुल्ला खामेनेई के जनाजे में दिखे उनके तीन बेटे, लेकिन मोजतबा अब भी गायब, जानें कारण