Operation Sindoor पर General Upendra Dwivedi का बड़ा स्टेटमेंट, पाकिस्तान को दी चेतावनी!

Statement of General Upendra Dwivedi on Operation Sindoor

दिल्ली में आयोजित सुरक्षा और सामरिक नीति से जुड़े प्रतिष्ठित कार्यक्रम चाणक्य डायलॉग में भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने क्षेत्रीय सुरक्षा पर बात करते हुए पाकिस्तान को अप्रत्यक्ष लेकिन बेहद सख्त चेतावनी दी. अपने संबोधन में उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भारत किसी भी प्रकार के दबाव, धमकी या ब्लैकमेल के आगे झुकने वाला नहीं है.

सेना प्रमुख ने कहा कि हाल ही में किए गए ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की क्षमता का सिर्फ एक छोटा हिस्सा ही दिखाया गया था. उन्होंने कहा, "यह केवल ट्रेलर था, फिल्म तो अभी शुरू भी नहीं हुई है." उनका कहना था कि सेना किसी भी संभावित परिस्थिति के लिए तैयार है और देश की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा.