Splitsvilla X6: प्यार का खेल बना जंग का मैदान, दो हसीनाओं के बीच हाथापाई; जानें पूरी स्टोरी

Akanksha Chaudhary vs Diksha Pawar: लोकप्रिय रियलिटी शो Splitsvilla X6 में इन दिनों माहौल पूरी तरह बदलता नजर आ रहा है. जहां शुरुआत में शो को प्यार और कनेक्शन बनाने के लिए जाना जाता था, वहीं अब इसमें तीखी बहस, टकराव और खुलकर झगड़े देखने को मिल रहे हैं.

Splitsvilla X6 game of love becomes a battlefield a scuffle between Diksha Pawar Akanksha Chaudhary
Image Source: Social Media

Akanksha Chaudhary vs Diksha Pawar: लोकप्रिय रियलिटी शो Splitsvilla X6 में इन दिनों माहौल पूरी तरह बदलता नजर आ रहा है. जहां शुरुआत में शो को प्यार और कनेक्शन बनाने के लिए जाना जाता था, वहीं अब इसमें तीखी बहस, टकराव और खुलकर झगड़े देखने को मिल रहे हैं.

आने वाले एपिसोड्स के प्रोमो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. कंटेस्टेंट्स के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा अब निजी झगड़ों में बदलती दिख रही है, जहां रिश्तों की जगह टकराव और गुस्सा हावी होता नजर आ रहा है.

कपड़ों से शुरू हुआ विवाद, बना बड़ा झगड़ा

पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब दीक्षा पवार ने गुस्से में आकर आकांक्षा चौधरी के कपड़े अलमारी से निकालकर बाहर फेंक दिए. इस हरकत के बाद माहौल अचानक गर्म हो गया.

आकांक्षा इस बात से काफी नाराज हो गईं और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. इसी दौरान आकांक्षा की दोस्त सुजैन भी बीच में आ गईं, जिससे मामला और बिगड़ गया. जवाब में सुजैन ने दीक्षा के कमरे में जाकर उनके कपड़े भी बिखेर दिए, जिससे विवाद और तेज हो गया.

बहस से हाथापाई तक पहुंची बात

शो के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि बहस जल्द ही फिजिकल झगड़े में बदल गई. दोनों कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे पर टूट पड़ीं और मामला धक्का-मुक्की से आगे बढ़कर गला पकड़ने और बाल खींचने तक पहुंच गया.

बताया जा रहा है कि इस झगड़े में आकांक्षा और दीक्षा के बीच तीखी हाथापाई हुई, जिसमें सुजैन ने भी हस्तक्षेप किया. कभी एक-दूसरे की करीबी दोस्त रही ये कंटेस्टेंट्स अब एक-दूसरे के खिलाफ खड़ी नजर आ रही हैं.

सोशल मीडिया पर बंटी राय, फैंस के बीच बहस

इस पूरे विवाद का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. दर्शक दो हिस्सों में बंटे नजर आ रहे हैं. एक वर्ग आकांक्षा का समर्थन कर रहा है और दीक्षा को झगड़े की वजह बता रहा है, जबकि कुछ लोग पूरे घटनाक्रम को शो की बढ़ती प्रतिस्पर्धा का नतीजा मान रहे हैं. कई यूजर्स ने शो में इस तरह की घटनाओं पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि रियलिटी शो में मनोरंजन के नाम पर हिंसा नहीं दिखनी चाहिए.

‘प्यार विला’ और ‘पैसा विला’ का मर्जर बना कारण?

शो की शुरुआत एक दिलचस्प कॉन्सेप्ट के साथ हुई थी, जिसमें कंटेस्टेंट्स को ‘प्यार विला’ और ‘पैसा विला’ में बांटा गया था. प्यार विला में आकांक्षा चौधरी, दीक्षा पवार, अंजलि शमक और हिमांशु अरोड़ा जैसे कंटेस्टेंट्स शामिल थे, जो रिश्ते बनाने के मकसद से आए थे. 

वहीं पैसा विला में कियोना वाल्के, निहारिका तिवारी और कशिश जैसे खिलाड़ी थे, जिनका ध्यान गेम जीतने और कॉइन्स पर था. अब दोनों विला के एक होने के बाद प्रतिस्पर्धा और भी तेज हो गई है, जिससे तनाव बढ़ता दिख रहा है और कंटेस्टेंट्स के बीच टकराव खुलकर सामने आ रहा है.

होस्ट क्या लेंगे एक्शन?

शो के होस्ट सनी लियोन और करण कुंद्रा इस पूरे विवाद पर क्या कदम उठाते हैं, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं. अब सवाल यह है कि क्या इस फिजिकल फाइट के बाद किसी कंटेस्टेंट पर सख्त कार्रवाई होगी या फिर यह ड्रामा शो का हिस्सा बनकर आगे भी जारी रहेगा. आने वाले एपिसोड्स में इसका खुलासा होगा.

ये भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव 2026: असम, केरल और पुडुचेरी में बंपर मतदान, दोपहर 1 बजे तक इतनी हुई वोटिंग