Dahaad: उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. दोनों दलों के बीच गठबंधन और सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत जारी है, लेकिन नेताओं के बयानों से आपसी खींचतान भी सामने आने लगी है. इसी मुद्दे पर हुई एक चर्चा के दौरान कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सम्मान, नेतृत्व और सीटों की हिस्सेदारी को लेकर सवाल उठाए गए.
इस दौरान कांग्रेस नेता ने साफ कहा कि जब सम्मान नहीं मिल रहा है और दोनों दलों के बीच की लड़ाई सार्वजनिक मंच पर आ चुकी है, तो उसे छिपाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए. उन्होंने इमरान मसूद और इकरा हसन के बीच चल रही बयानबाजी का जिक्र करते हुए कहा कि अब यह सब सार्वजनिक है. ऐसे में सवाल है कि आखिर समझौता कौन करेगा?
ये भी पढ़ें- Breaking News: संसद के विशेष सत्र की खबर! Women Reservation पर होगा बड़ा फैसला? | Parliament Session