Shivraj Singh Chouhan on Congress: बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए पार्टी की लगातार चुनावी हार के
लिए उसके नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी हार का दोष चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं पर मढ़ती है, जबकि उसकी असफलता की असली वजह पार्टी का विचारशून्य नेतृत्व है. शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस की संगठनात्मक स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी के भीतर कई राज्यों में नेतृत्व को लेकर विवाद चल रहे हैं.
बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने असम, त्रिपुरा, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश सहित अलग-अलग राज्यों में कांग्रेस के चुनावी प्रदर्शन का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि लगातार चुनाव हारने के बाद कांग्रेस आंदोलन और विरोध प्रदर्शन का रास्ता अपनाती है, लेकिन उसे अपनी हार के वास्तविक कारणों पर आत्ममंथन करना चाहिए. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस की चुनावी हार के लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराना गलत है. उनके मुताबिक, पार्टी की सबसे बड़ी समस्या उसका नेतृत्व है, जो देश की जनता, उसकी परंपराओं और जीवन मूल्यों को समझने में नाकाम रहा है.
ये भी पढ़ें- Delhi Breaking News: धरना-प्रदर्शन को लेकर नई गाइडलाइन जारी! CJP Protest होगा खत्म?