Delhi Breaking News: धरना-प्रदर्शन को लेकर नई गाइडलाइन जारी! CJP Protest होगा खत्म?

Delhi New guidelines regarding protests and demonstrations CJP

Jantar Mantar Protest: दिल्ली में धरना-प्रदर्शन के लिए तय जगहों में बदलाव किया गया है. दिल्ली पुलिस के नए आदेश के मुताबिक, जंतर-मंतर को प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थलों की सूची से हटाने और उसकी जगह तीन नए स्थान तय करने की बात कही गई है. इनमें रामलीला मैदान, बुराड़ी ग्राउंड और पूर्वी दिल्ली का CBD ग्राउंड शामिल हैं.

दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार की ओर से जारी स्टैंडिंग ऑर्डर में यह जानकारी दी गई है. यह फैसला गृह मंत्रालय की ओर से गठित समिति की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है. समिति को प्रदर्शन के लिए मौजूदा जगहों के विकल्प तलाशने की जिम्मेदारी दी गई थी. पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने भी विरोध-प्रदर्शन के लिए जगह तय करने की बात कही थी.