'धुरंधर 2' के बाद सारा अर्जुन के हाथ लगा एक और बड़ा प्रोजेक्ट, भंसाली की इस फिल्म में आएंगी नजर

रणवीर सिंह, आर माधवन और अर्जुन रामपाली जैसे बड़े सितारों की फिल्म धुरंधर 2 के साथ सारा अर्जुन ने भी अपनी शानदार एक्टिंग से खूब सुर्खियां बटोरी थीं.

Sara Arjun to portray Madhubala in Sanjay Leela Bhansali film after Dhurandhar 2
Image Source: Social Media

रणवीर सिंह, आर माधवन और अर्जुन रामपाली जैसे बड़े सितारों की फिल्म धुरंधर 2 के साथ सारा अर्जुन ने भी अपनी शानदार एक्टिंग से खूब सुर्खियां बटोरी थीं. अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से वह दर्शकों का दिल जीतने में सफल रही हैं, और अब उनके पास एक बड़ा फिल्मी मौका आया है. सारा को मिली है मधुबाला की भूमिका, जो उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है.

सारा अर्जुन को मिली मधुबाला की भूमिका

सारा अर्जुन की एक्टिंग की तारीफ तो धुरंधर 2 में खूब हुई थी, लेकिन अब उन्हें एक और बड़ी फिल्म मिल गई है, जिसमें वह हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक, मधुबाला की भूमिका निभाएंगी. पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म को मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली प्रोड्यूस करेंगे.

यह फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है, और इसकी शूटिंग इस साल के अंत में शुरू हो सकती है. सारा अर्जुन को इस भूमिका में दिखने के लिए शारीरिक बदलाव से गुजरना होगा. वह मधुबाला के लुक और बोली के लहजे में पूरी तरह से ढलने के लिए खास ट्रेनिंग लेंगी. इसके साथ ही उनके कॉस्ट्यूम्स और लुक टेस्ट पर भी खास ध्यान दिया जाएगा.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sara Arjun (@saraarjunn)

फिल्म की कहानी और संजय लीला भंसाली का विजन

यह फिल्म हिंदी सिनेमा के सुनहरे दौर पर आधारित होगी, जिसमें मधुबाला की ज़िंदगी को बड़े पर्दे पर जीवंत किया जाएगा. फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म को लेकर बहुत बड़ी जिम्मेदारी ली है और वह उस दौर को सटीकता से पर्दे पर उतारने के लिए हर पहलू पर ध्यान दे रहे हैं. भव्य सेट्स, सजावटी तत्व और मधुबाला की तरह सारा अर्जुन का लुक दर्शकों को पुराने बॉलीवुड की याद दिलाएगा.

सारा अर्जुन का करियर और आने वाला वक़्त

सारा अर्जुन ने बहुत कम उम्र में अभिनय करना शुरू किया था और धुरंधर और धुरंधर 2 में अपने अद्भुत प्रदर्शन से उन्होंने साबित कर दिया कि वह एक मजबूत और काबिल अभिनेत्री हैं. यालीना जमाली के रूप में सारा ने अपने किरदार में जो जान डाली, उसकी तारीफ अब तक हो रही है.

अब, सारा अर्जुन के फैंस के लिए यह खुशखबरी है कि वह एक ऐसी भूमिका निभाने जा रही हैं जो उनके करियर को एक नई दिशा दे सकती है. मधुबाला जैसी महान अभिनेत्री की भूमिका सारा के लिए न केवल एक चुनौती होगी, बल्कि यह उनके अभिनय कौशल को भी और निखारेगा.

ये भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' ने मचाई धूम, शाहरुख और अल्लू अर्जुन को छोड़ा पीछे, इस देश में कर डाली छप्परफाड़ कमाई