संजय दत्त की 'आख़िरी सवाल' ने जीता दिल! अब 'साइन लैंग्वेज' में भी रिलीज हुआ फिल्म का टीज़र!

Sanjay Dutt Aakhri Sawal: संजय दत्त की फिल्म 'आख़िरी सवाल' का फैंस को बहुत बेसब्री से इंतज़ार है. इसके अनाउंसमेंट के बाद से ही काफी चर्चा हो रही है. मेकर्स ने हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर फिल्म का टीज़र रिलीज किया था, जो हमें दुनिया के सबसे बड़े संगठन RSS के इतिहास की उन परतों में ले जाता है जिन्हें पहले कभी पर्दे पर नहीं दिखाया गया.

Sanjay Dutt Aakhri Sawal won hearts the teaser of the film has also been released in sign language
Image Source: Social Media

Sanjay Dutt Aakhri Sawal: संजय दत्त की फिल्म 'आख़िरी सवाल' का फैंस को बहुत बेसब्री से इंतज़ार है. इसके अनाउंसमेंट के बाद से ही काफी चर्चा हो रही है. मेकर्स ने हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर फिल्म का टीज़र रिलीज किया था, जो हमें दुनिया के सबसे बड़े संगठन RSS के इतिहास की उन परतों में ले जाता है जिन्हें पहले कभी पर्दे पर नहीं दिखाया गया. अब मेकर्स ने एक बहुत ही सराहनीय कदम उठाते हुए इस टीज़र को 'इंडियन साइन लैंग्वेज' (इशारों वाली भाषा) में भी रिलीज किया है.

​यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि हर कोई, चाहे वो सुन सके या नहीं, इस फिल्म की कहानी से जुड़ सके. मेकर्स चाहते हैं कि यह टीज़र हर किसी तक पहुँचे और हर कोई इसे अपनी तरह से समझ और महसूस कर सके. इससे साफ़ पता चलता है कि मेकर्स की कोशिश है कि भारत के इतिहास का यह हिस्सा किसी से भी छूट न जाए.

यह वाकई मेकर्स की उन कोशिशों के बारे में बहुत कुछ कहता है जो इस विषय को हर किसी के लिए सुलभ बनाना चाहते हैं. उन्होंने प्रभावी ढंग से यह सुनिश्चित किया है कि भारत के इतिहास के उस हिस्से को देखने से कोई भी वंचित न रहे, जिसे पर्दे पर बहुत कम दिखाया गया है.

​'आख़िरी सवाल' का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर अभिजीत मोहन वारंग ने किया है. निखिल नंदा द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म के प्रोड्यूसर निखिल नंदा और संजय दत्त हैं, जबकि पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्जवल आनंद इसके को-प्रोड्यूसर हैं. फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं. यह फिल्म 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

ये भी पढ़ें- ईरानी गोलीबारी नहीं रोक पाई भारतीय जहाज का रास्ता, होर्मुज से तेल लेकर निकला 10वां टैंकर 'देश गरिमा'