Samsung Galaxy S25 Ultra Discount Offer: स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. Samsung का फ्लैगशिप मॉडल Galaxy S25 Ultra अब Amazon की Great Summer Sale में भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है. पहले यह फोन 1.3 लाख रुपये तक में बिकता था, लेकिन बैंक ऑफर्स और सेल डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 97 हजार रुपये से भी कम हो गई है. यही वजह है कि यह डील टेक कम्युनिटी में चर्चा का विषय बन गई है.
Galaxy S25 Ultra पर शानदार छूट
Galaxy S25 Ultra का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट पहले 1,29,999 रुपये में उपलब्ध था. Amazon की सेल में इस पर सीधे 30,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे कीमत घटकर 99,999 रुपये रह जाती है. इसके अलावा HDFC क्रेडिट कार्ड यूजर्स को अतिरिक्त बैंक ऑफर का लाभ भी मिल रहा है. इन सभी ऑफर्स को मिलाकर कुल बचत करीब 33,500 रुपये तक हो जाती है और फोन की प्रभावी कीमत लगभग 96,499 रुपये रह जाती है.
फीचर्स जो इसे अभी भी बनाते हैं दमदार
हालांकि Samsung की नई Galaxy S26 Ultra सीरीज बाजार में आ चुकी है, Galaxy S25 Ultra आज भी प्रीमियम फ्लैगशिप अनुभव देती है. इसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है जो भारी गेमिंग, मल्टीटास्किंग और फोटो एडिटिंग को आसानी से संभाल सकता है. रोजमर्रा के इस्तेमाल में फोन स्मूद लगता है और ऐप्स के बीच स्विचिंग तेज होती है.
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी AMOLED स्क्रीन है, जो QHD रेजोल्यूशन के साथ आती है. वीडियो, फोटो और टेक्स्ट शार्प और डिटेल्ड नजर आते हैं. साथ ही 120Hz LTPO रिफ्रेश रेट स्क्रीन की स्मूदनेस बढ़ाता है और बैटरी की बचत भी करता है. Anti-Reflective Coating की वजह से तेज धूप में डिस्प्ले साफ दिखाई देता है.
Apple iPhone 17 पर भी शानदार ऑफर
सिर्फ Samsung ही नहीं, बल्कि Flipkart पर भी Apple iPhone 17 पर आकर्षक डिस्काउंट मिल रहा है. iPhone 17 के 256GB वेरिएंट की असल कीमत 82,900 रुपये है, लेकिन सेल और बैंक ऑफर्स के बाद इसे केवल 76,900 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसके साथ ही एक्सचेंज ऑफर और अन्य बैंक ऑफर्स मिलाकर कीमत और भी कम हो सकती है.
ये भी पढ़ें: क्या Google Chrome में ये सेटिंग्स रखतें हैं ऑन? खतरे में हो सकती है आपकी प्राइवेसी, तुरंत बदलें