दुनिया में फिर मचेगी कोरोना जैसी तबाही? रूस के लैब में हुआ चीन वाला कांड! रहस्यमयी संक्रमण से हड़कंप

रूस के साइबेरिया इलाके में एक संदिग्ध संक्रमण को लेकर हड़कंप मचा हुआ है.

Russia mysterious infection Virus Outbreak researcher dies in lab
प्रतिकात्मक तस्वीर/ AI

Russia Mysterious Virus Outbreak: रूस के साइबेरिया इलाके में एक संदिग्ध संक्रमण को लेकर हड़कंप मचा हुआ है. यह मामला इरकुत्स्क के पास शेलेखोव स्थित एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट की प्रयोगशाला से जुड़ा बताया जा रहा है. लैब में हुई एक घटना के बाद अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है.

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी TASS के मुताबिक, इस घटना के बाद प्रयोगशाला में काम करने वाले एक कर्मचारी की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृतक को निमोनिया था, लेकिन अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि इसके पीछे कौन सा संक्रमण था.

किसी नए वायरस से जोड़कर देखना जल्दबाजी

अभी तक यह भी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है कि लैब में किस तरह का संक्रमण या कोई संदिग्ध पदार्थ बाहर निकला था. इसलिए इसे किसी नए वायरस या कोरोना जैसे संक्रमण से जोड़कर देखना फिलहाल जल्दबाजी होगी.

रूस की संक्रमण नियंत्रण एजेंसी रोस्पोट्रेबनादजोर मामले की जांच कर रही है और स्थिति पर नजर रखे हुए है. घटना के बाद इलाके में स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है. हालांकि, अधिकारियों की ओर से मामले से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है.