रविवार सुबह दिल्ली छावनी के करिअप्पा परेड ग्राउंड में 79वें शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में ‘शौर्यवीर- रन फॉर इंडिया 2025’ का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की शुरुआत थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर की.
इस दौड़ में उप थल सेनाध्यक्ष, थल सेना के वरिष्ठ अधिकारी, जवान, पेशेवर खिलाड़ी, फिटनेस प्रेमी और बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.
शौर्य दिवस, जिसे इन्फैंट्री डे भी कहा जाता है, भारतीय थल सेना की इन्फैंट्री (पैदल सेना) के साहस और वीरता को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है. यह दिन भारतीय सेना के इतिहास में पराक्रम और समर्पण की याद दिलाता है.