कौन है वो लड़की, जिसके हाथों में हाथ डाले नजर आए अर्शदीप सिंह? वीडियो जमकर हो रहा वायरल

Arshdeep Singh Samreen Kaur: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इस बार अपनी गेंदबाजी से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अर्शदीप अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन कौर का हाथ पकड़कर चलते दिख रहे हैं.

rumored girlfriend Samreen Kaur with whom Arshdeep Singh was seen holding hands video viral
Image Source: Social Media

Arshdeep Singh Samreen Kaur: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इस बार अपनी गेंदबाजी से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अर्शदीप अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन कौर का हाथ पकड़कर चलते दिख रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है.

खुलकर सामने आया रिश्ता

इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि अर्शदीप और समरीन अब अपने रिश्ते को छिपाना नहीं चाहते. दोनों ने खुले तौर पर अपने रिश्ते को दिखाना शुरू कर दिया है. इससे पहले भी अर्शदीप और समरीन को एयरपोर्ट पर साथ देखा गया था. तभी से दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आने लगी थीं. हालांकि, अभी तक दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

पंजाब ने बनाया रिकॉर्ड

24 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में मैच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में 264 रन बनाए. इसके जवाब में पंजाब ने शानदार खेल दिखाते हुए सिर्फ 18.5 ओवर में मैच जीत लिया. यह आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज बन गया.

कौन हैं समरीन कौर?

समरीन कौर एक एक्ट्रेस हैं. उनका जन्म 7 सितंबर 1999 को जम्मू-कश्मीर में हुआ था. उन्होंने पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स से पढ़ाई की है. समरीन 2021 की फिल्म नेल पॉलिश में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने स्पोर्ट्स फिल्म 83 में भी काम किया है. सोशल मीडिया पर भी समरीन काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके करीब 45 लाख फॉलोअर्स हैं, जिनमें अर्शदीप सिंह भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- CSK vs GT: चेपॉक में किसका बजेगा डंका, किस टीम का पलड़ा भारी? देखें रिकॉर्ड और स्क्वॉड